पिंपरी-चिंचवड़ मनपा ने पिंपरी-चिंचवड़ शहर के नियाेजित विकास और सुरक्षा में बाधा डालने वाले अवैध निर्माणाें और अतिक्रमणाें के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है. 15 से 17 अप्रैल के बीच चलाए गए एक विशेष अभियान में शहर के विभिन्न हिस्साें में स्थित 46 अवैध शेड और निर्माणाें काे ध्वस्त कर दिया गया. इस अभियान में कुल 45,289 वर्ग फुट क्षेत्र में फैले अतिक्रमणाें काे हटाया गया. सड़काें एवं खुले स्थानाें काे साफ किया गया. मनपा आयुक्त डाॅ.विजय सूर्यवंशी के आदेश और अतिरिक्त आयुक्त तृप्ति सांड़भाेर के मार्गदर्शन में यह अभियान चलाया गया. इसमें ब, क , ई, ग और फ क्षेत्रीय कार्यालयाें की टीमाें ने जेसीबी और ट्रैक्टर ब्रेकर की मदद से अवैध निर्माणाें के खिलाफ सख्त कार्रवाई की.यह अभियान क्षेत्रीय अधिकारियाें राजाराम सरगर, अजिंक्य येले, तानाजी नरले, अतुल पाटिल और किशाेर ननावरे के नेतृत्व में चलाया गया.इस अभियान में डिप्टी इंजीनियर, बीट इंस्पेक्टर, एमएसएफ कर्मी और पुलिस कर्मियाें की एक बड़ी टुकड़ी तैनात थी.मनपा ने दी नागरिकाें काे चेतावनी मनपा की ओर से यह कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी.प्रशासन ने नागरिकाें काे चेतावनी दी है कि, वे अनाधिकृत निर्माण कार्य न करें, अन्यथा उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.