मंत्रालय में हाेने वाली भीड़ पर अब लगेगा ब्रेक

    20-Apr-2026
Total Views |
 

Mantralay 
 
मंत्रालय में मीटिंग के दाैरान हाेने वाली भीड़ पर ब्रेक लगेगा. सरकार ने नियम सख्त किए है. मिनिस्टर के ऑफिस से एक काे ही कैबिनेट हाॅल में जाने की एंट्री मिलेगी.काेई वीआईपी जाना चाहे ताे सीएम से इजाजत लेनी हाेगी.मंत्रालय में कार्यकर्ताओं की रैली और मंत्रियाें के पीछे भागती पीए की फाैज अब रुकने वाली है. महाराष्ट्र सरकार ने मंत्रालय में भारी भीड़ से बचने के लिए बहुत सख्त और बड़ा फैसला लिया है.अब से कैबिनेट मीटिंग के दिन मंत्रियाें के साथ सिर्फ एक व्यक्ति काे ही एंट्री मिलेगी. चीफ सेक्रेटरी राजेश अग्रवाल ने इस बारे में सख्त पाबंदियां जारी की हैं, और सभी मंत्रियाें काे इस बारे में निर्देश जारी किए गए हैं.
 
असली मामला क्या है? मंत्रिमंडल मीटिंग के दिन मंत्रालय में रैली जैसा नजारा हाेता है. मंत्रालय की छठी और सातवीं मंजिल पर चुनाव क्षेत्र के मुद्दाें, कार्यकर्ताओं के काम और ऑफिस बेयरर्स की भागदाैड़ की वजह से सचमुच भीड़ हाेती है. प्रधान सचिव ने देखा है कि यह भीड़ कामकाज में बड़ी रुकावट डाल रही है.अब सरकार ने इस भीड़ काे ब्रेक करने के लिए नियम और सख्त कर दिए हैं.नए नियम सिर्फ एक व्यक्ति : कैबिनेट मीटिंग के दिन, मंत्री के ऑफिस से सिर्फ एक व्यक्ति काे कैबिनेट हाॅल में जाने की इजाज़त हाेगी. दूसरे पीए या कार्यकर्ताओं काे बाहर इंतज़ार करना हाेगा.