माेगरा के 25 लाख सुगंधित फूलाें की महक के बीच श्री महालक्ष्मी, श्री महासरस्वती और श्री महाकाली देवी काे पहनाई गईं माेगरा के पुष्प पाेशाकाें के दर्शन के लिए पुणेकराें की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. सारसबाग के सामने स्थित श्री महालक्ष्मी मंदिर परिसर में अक्षय तृतीया के अवसर पर माेगरा फूलाें की भव्य सजावट की गई थी.यह आयाेजन श्री महालक्ष्मी मंदिर, श्री बन्सीलाल रामनाथ अग्रवाल धार्मिक एवं सांस्कृतिक ट्रस्ट की ओर से अक्षय तृतीया के उपलक्ष्य में आयाेजित माेगरा महाेत्सव के तहत किया गया. इस अवसर पर ट्रस्ट की प्रमुख विश्वस्त अमिता अग्रवाल और विश्वस्त तृप्ति अग्रवाल के मार्गदर्शन में यह भव्य सजावट की गई थी. माेगरा के फूलाें से मंदिर परिसर सुगंधित और काफी आकर्षक दिखाई दे रहा है. मंदिर के गर्भगृह और सभामंडप में विभिन्न रंगाें के फूलाें से सुंदर सजावट की गई है.करीब 100 किलाे माेगरा, गुलाब के फूलाें के गट्ठर, चंपा, जाई-जूही, गुलछड़ी, तगर, गेंदा, कार्नेशन और ऑर्किड सहित अनेक प्रकार के फूलाें से सजावट की गई है. श्री महालक्ष्मी देवी के साथ श्री महासरस्वती और श्री महाकाली देवी काे भी नैवेद्य अर्पित किया गया. फूलाें की इस भव्य सजावट काे देखने के लिए पुणेकर बड़ी संख्या में पहुंचे थे. यह सजावट साेमवार, 20 अप्रैल तक दर्शन के लिए खुली रहेगी.