पश्चिम बंगाल के बिष्णुपुर में विजय संकल्प सभा काे संबाेधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर कई मुद्दाें काे लेकर निशाना साधा.उन्हाेंने कहा कि संसद में महिला आरक्षण बिल पास कराने के समय टीएमसी ने कांग्रेस के साथ मिलकर इसका विराेध किया, जिससे बंगाल की बहनाें और बेटियाें की उम्मीदाें काे झटका लगा. अपने संबाेधन में उन्हाेंने महिला सशक्तिकरण और महिला सुरक्षा काे भाजपा की पहचान बताया और कहा कि उनकी पार्टी महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर लगातार काम कर रही है.उन्हाेंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में बेटियाें की भूमिका बढ़ाना जरूरी है और राजनीति में उनकी भागीदारी भी मजबूत हाेनी चाहिए.
इसी के साथ पीएम माेदी ने टीएमसी के रुख पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी काे बढ़ावा देने के अनुकूल नहीं है. उन्हाेंने यह भी कहा किएक तरफ भाजपा महिलाओं के अधिकाराें काे मजबूत करने की बात करती है, वहीं दूसरी ओर टीएमसी ने इस दिशा में सहयाेग नहीं किया.रैली के दाैरान राष्ट्रपति द्राैपदी मुर्मू का जिक्र करते हुए पीएम माेदी ने कहा कि देश और दुनिया में उनका सम्मान हाेता है, लेकिन टीएमसी पर उनके सम्मान काे लेकर सवाल उठते हैं. उन्हाेंने कहा कि जब राष्ट्रपति बंगाल आई थीं, तब जाे घटनाक्रम हुआ, उसे पूरे देश ने देखा. इसके साथ ही पीएम ने टीएमसी पर घुसपैठियाें काे लाभ पहुंचाने और कानून-नियमाें का पालन न करने का आराेप लगाया, साथ ही धर्म के आधार पर आरक्षण देने की काेशिश काे संविधान की भावना के खिलाफ बताया.सभा में कई जनकल्याणकारी याेजनाओं का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी ने भराेसा दिलाया कि ममातृ शक्ति भराेसा कार्डफ के जरिए बंगाल की हर बहन काे साल में 36,000 रुपये दिए जाएंगे.
महिला सशक्तिकरण के राेडमैप काे सामने रखते हुए बताया गया कि राज्य में भाजपा सरकार बनने पर गर्भवती महिलाओं काे 21,000 रुपये की सीधी आर्थिक मदद मिलेगी, वहीं संतान हाेने पर केंद्र सरकार की ओर से भी 5,000 रुपये की सहायता दी जाएगी. बेटियाें के भविष्य और उनकी शिक्षा पर जाेर देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी ने 50,000 रुपये की मदद देने का बड़ा वादा किया. गरीबाें के हक की बात करते हुए मंच से साफ किया गया कि बंगाल की जनता काे अब अपने राशन की चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्याेंकि बीजेपी की सरकार आते ही सबकाे मुफ्त राशन मिलेगा और काेई उसे छीन नहीं पाएगा. इसके साथ ही, सिर पर पक्की छत का सपना पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री आवास याेजना के तहत महिलाओं काे 1.5 लाख रुपये तक की सहायता देने की बात कही गई. स्वास्थ्य सेवाओं का जिक्र करते हुए स्पष्ट किया गया कि आयुष्मान भारत याेजना लागू हाेते ही हर महिला काे 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलना शुरू हाे जाएगा.