सद्रक्षणाय खालनिग्रहणाय’ के आदर्श वाक्य पर खरा उतरते हुए, पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस ने एक बार फिर अपनी ईमानदारी और तत्परता का अनूठा परिचय दिया है. गश्त के दाैरान मिली साेने की अंगूठी और महत्वपूर्ण दस्तावेजाें से भरा बटुआ ढूंढकर पुलिस ने सराहनीय कार्य किया है और उन्हें असली मालिक काे साैंप दिया है.अक्षय तृतीया पर साेना खरीदने की परंपरा है. रविवार काे माेरवाड़ी बीट मार्शल की ड्यूटी पर तैनात पुलिस कांस्टेबल घुले और बाड़े मैत्री चाैक इलाके में गश्त कर रहे थे. गश्त के दाैरान उन्हें दीप हाेटल के सामने सड़क पर एक बटुआ पड़ा मिला.
उस पर विशाल ज्वेलर्स लिखा हुआ था.पुलिस ने बटुआ खाेला ताे उसमें एक साेने की अंगूठी और शिवकुमार के नाम का 16,000 रुपये का बिल मिला. पुलिस ने बिना समय बर्बाद किए नाेट पर दी गई जानकारी के आधार पर तलाशी ली और पता चला कि बटुआ दुर्गाप्रसन्ना शिवकुमार वेपा (निवासी स्वप्ननगरी हाउसिंग साेसायटी, अजमेरा, पिंपरी.) का था.यकीन हाेने पर पुलिस इंस्पेक्टर (क्राइम) कुम्भार ने बटुआ और उसके अंदर की साेने की अंगूठी असली मालिक काे लाैटा दी. वेपा ने अपनी खाेई हुई कीमती चीजें सुरक्षित वापस करने के लिए पुलिस का आभार व्यक्त किया.