जीएम द्वारा मध्य रेल के 11 कर्मी सुरक्षा पुरस्कार से सम्मानित

    20-Apr-2026
Total Views |
 

rail 
 
मध्य रेल के महाप्रबंधक राजीव श्रीवास्तव ने छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, मुंबई में आयाेजित एक समाराेह में मध्य रेल के 11 कर्मचारियाें काे सुरक्षा पुरस्कार से सम्मानित किया. ये पुरस्कार कर्मचारियाें द्वारा ड्यूटी के दाैरान प्रदर्शित सतर्कता, तत्परता और कर्तव्यनिष्ठा के लिए दिए गए, जिन्हाेंने संभावित दुर्घटनाओं काे टालकर सुरक्षित रेल संचालन सुनिश्चित किया. प्रत्येक पुरस्कार में एक पदक, प्रशस्ति पत्र, सुरक्षा कार्य के लिए प्रशंसा पत्र और 3,500 रुपये का नकद पुरस्कार शामिल है.मुंबई मंडल (3 पुरस्कार) : प्रभात कुमार लाल, स्टेशन मैनेजर, कर्जत : 26 फरवरी 2026 काे युटिएसएस- सीसीआईके गुड्स ट्रेन के ब्रेक फेल हाेने की सूचना मिलने पर तुरंत कंट्राेल काे सूचित कर ट्रेन काे खाली लाइन पर डायवर्ट करवाया. नितेश कानखेड़िया , जूनियर इंजीनियर (पी.वे.), लाेनावला, 26 फरवरी 2026 काे कार्यरथ थे.
 
सी ट्रेन के ब्रेक फेल की वीएचएफ पर सूचना पाकर सभी काे सूचित किया, जिससे समय पर कार्रवाई हुई्. गाेपाल बटाटे, पाॅइंट्समैन, कसारा: 2 मार्च 2026 काे डाउन यार्ड लाइन नंबर 3 पर रेल फ्रैक्चर देखकर तुरंत सूचना दी.पुणे मंडल (3 पुरस्कार) : प्रबीर कुमार दास, सहायक सुरक्षा आयुक्त, पुणे: 23 फरवरी 2026 काे पुणे स्टेशन प्लेटफाॅर्म 1 पर ओम साई राम फूड प्लाजा में आग लगने पर 15-20 यात्रियाें काे बचाया. मनाेज कुमार मीणा, फिटर (सीएंडडब्ल्यू), दाैंड: 26 फरवरी 2026 काे वैगन के ट्विस्ट लाॅक खुले हाेने का पता लगाकर उस वैगन काे सिक घाेषित करवाया. रमेश , भालेराव पाॅइंट्समैन, खड़की: 27 फरवरी 2026 काे गुड्स ट्रेन के पिछले लाेकाे के पहियाें से धुआं देखकर चिंचवड़ पर ट्रेन रुकवाई्.
 
भुसावल मंडल (2 पुरस्कार) : राजेश कांबले, मास्टर क्राफ्ट्समैन (सीएंडडब्ल्यू), बड़नेरा : 27 फरवरी 2026 काे वैगन के बेयरिंग कप टूटे देखकर सूचना दी.उदित प्रताप सिंह, जूनियर इंजीनियर (पी.वे.), देवलाली: 24 फरवरी 2026 काे पाॅइंट नंबर 109ए पर हेयर क्रैक का पता लगाया.
 
साेलापुर मंडल (2 पुरस्कार) : रमेश तनमाेर, तकनीशियन (टीआरडी), धराशिव: 17 फरवरी 2026 काे येदशी-धाेकी सेक्शन में ओएचई मास्ट का आरआरए क्लैंप टूटा देखा. याेगेंद्र कुमार, तकनीशियन (टीआरडी), दुधनी: 28 जनवरी 2026 काे आईआर वायर ड्राॅपर टूटा पाया.
 
नागपुर मंडल (1 पुरस्कार) : देवेंद्र, सहायक पाॅइंट्समैन, चिकनी राेड: 22 फरवरी 2026 काे गुड्स ट्रेन के वैगन में आग देखकर रेड फ्लैग दिखाकर ट्रेन राेकी. महाप्रबंधक ने पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं काे बधाई दी और उनकी सतर्कता अन्य कर्मचारियाें के लिए प्रेरणा बनेगी. समाराेह में चंद्र किशाेर प्रसाद, प्रधान मुख्य सुरक्षा अधिकारी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे.