तमिलनाडु में राजनाथ और अमित शाह ने अलग-अलग राेड शाे

    20-Apr-2026
Total Views |
 
 

rally 
 
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सत्तारूढ़ द्रमुक पर परिवारवाद की राजनीति करने का आराेप लगाते हुए कहा कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और द्रमुक अध्यक्ष एम.के. स्टालिन का मुख्य लक्ष्य अपने बेटे और उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन काे मुख्यमंत्री बनाना है.इसी दाैरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी दक्षिणी जिले तेनकासी के वासुदेवनल्लूर (आरक्षित) चुनाव क्षेत्र में राेड शाे किया और भाजपा उम्मीदवार अनंतन अय्यासामी के लिए प्रचार किया.शाह ने रविवार काे इराेड जिले के माेदाकुरिची चुनाव क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार कृतिका के पक्ष में एक राेड शाे में उन्हाेंने कहा कि 23 अप्रैल काे हाेने वाले विधानसभा चुनावाें के लिए अन्नाद्रमुक के साथ एक विजयी गठबंधन बनाया गया है
 
.्रमुक शासन पर भ्रष्टाचार में शामिल हाेने का इल्जाम लगाते हुए उन्हाेंने कहा कि इस चुनाव के बाद राज्य में राजग सरकार के सत्ता में आते ही द्रमुक शासन के तमाम भ्रष्ट कारनामाें पर लगाम लगा दी जायेगी और तमिलनाडु का खाेया गाैरव बहाल किया जायेगा. उन्हाेंने यह भी कहा कि द्रमुक शासन के तहत जाे कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब हुई है, उसे फिर से दुरुस्त किया जायेगा.रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दक्षिणी जिले तेनकासी के वासुदेवनल्लूर (आरक्षित) चुनाव क्षेत्र में राेड शाे किया और भाजपा उम्मीदवार अनंतन अय्यासामी के लिए प्रचार किया. चिंतामणि जंक्शन से कामराज प्रतिमा जंक्शन तक राेड शाे के पूरे रास्ते में भारी संख्या में लाेग सड़काें के दाेनाें ओर कतारबद्ध थे.सीटाें की संख्या का परिसीमन संवैधानिक रूप से अगले 25 वर्षाें के लिए यानी 2051 तक निलंबित किया जाना चाहिए.