तमिलनाडु की पटाखा फै्नट्री में धमाका:20 मृत

    20-Apr-2026
Total Views |
 
 

TN 
तमिलनाडु की पटाखा फै्नट्री में शनिवार काे धमाके से 20 लाेगाें की माैत हाे गई, जबकि कई लाेग गंभीर रूप से झुलस गए. राज्य के विरुधनगर जिले में यह दर्दनाक हादसा हुआ. अचानक हुए ब्लास्ट से भीषण आग लगते ही भारी अफरा-तफरी मच गई. फै्नट्री का शेड गिरने से काम करने वाले मलबे में दब गए. फै्नट्री के करीब 5 कमरे मलबे में तब्दील हाे जाने की भी सूचना है.सूत्राें के अनुसार फै्नट्री में 50 लाेग माैजूद हाेने का दावा किया गया. हालांकि पुष्टि नहीं हाे पाई. आसपास की बिल्डिंगभी क्षतिग्रस्त हाे गए. फायर ब्रिगेड एवं पुलिस प्रशासन राहत कार्य में जुट गया है. मृतकाें की संख्या बढ़ने की आशंका जताई है. इस घटना से सीएम स्टालिन ने दुख जताया. जांच के आदेश दिए. हादसे में अब तक 20 लाेगाें के शव बरामद किए जा चुके हैं. 6 लाेगाें काे गंभीरस्थिति हाेने के कारण अस्पताल ले जाया गया, जबकि कई अन्य के मलबे में दबे हाेने की आशंका जताई जा रही है.
 
धमाका इतना तेज था कि फैक्ट्री के आसपास की बिल्डिंग्स में भी दरारें आने की खबर है.दमकल, पुलिस और राहत टीमें माैके पर पहुंचकर मलबा हटाने और फंसे लाेगाें काे निकालने में जुटी हैं. फिलहाल विस्फाेट के कारण साफ नहीं हाे सके हैं.तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन ने ए्नस पर लिखा- इस हादसे में कई लाेगाें की माैत की खबर बेहद दुखद है. मैं मृतकाें के परिवाराें के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं्. सीएम ने मंत्रियाें काे तुरंत घटनास्थल पर जाने के निर्देश दिए. इसके साथ ही उन्हाेंने जिला कलेक्टर से बात कर सभी जरूरी सहायता उपलब्ध कराने और समन्वय बनाकर काम करने के निर्दे श दिए हैं. विस्फाेट के बाद आसमान में धुएं का घना गुबार छा गया और पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहाैल बन गया. सूचना मिलते ही प्रशासन और राहत दल तुरंत माैके पर पहुंच गए और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया. घायलाें काे पास के अस्पतालाें में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है.