युद्ध विराम खत्म हाेने के बाद अमेरिका बड़े हमले की तैयारी में !

    20-Apr-2026
Total Views |
 

trump 
 
युद्ध विराम खत्म हाेने के बाद अमेरिका बड़े हमले की तैयारी में जुट गया है. ईरान द्वारा एक के बाद एक झटकाें के बाद ट्रंप याेजना बनाने में जुट गए हैं. हाेर्मुज दाेबारा बंद करने के बाद दाेनाें देशाें मेें तनाव और बढ़ गया है. र्रान ने कहा-ट्रंप काे मुंहताेड़ जवाब देने के लिए हमारी सेना तैयार है. इस बार जंग छिड़ी ताे हालात संभालना अमेरिका काे मुश्किल हाेगा. ईरान ने कहा है कि उसे अमेरिका पर भराेसा नहीं हैं.संसद स्पीकर माेहम्मद बाघेर ने कहा कि हालात कभी भी बिगड़ सकते हैं. इसी वजह से सेना पूरी तरह तैयार है. शनिवार रात दिए बयान में गालिबाफ ने कहा कि अगर ईरान के जहाज हाेर्मुज स्ट्रेट से नहीं गुजर पाए, ताे किसी और देश के जहाजाें काे भी वहां से गुजरने नहीं दिया जाएगा.उन्हाेंने अमेरिका की ईरानी बंदरगाहाें पर लगाई गई नाकेबंदी काे गलत और लापरवाह फैसला बताया.
 
उन्हाेंने कहा कि यह कदम क्षेत्र में तनाव बढ़ा रहा है. गालिबाफ ने चेतावनी दी कि हाेर्मुज में माइन-क्लियरिंग जैसी किसी भी कार्रवाई काे सीजफायर का उल्लंघन माना जाएगा और इसका जवाब दिया जाएगा. उन्हाेंने यह भी कहा कि ईरान बातचीत के लिए तैयार है, लेकिन इसे कमजाेरी नहीं समझा जाना चाहिए.साथ ही दावा किया कि अमेरिका के पास संसाधन और हथियार हाेने के बावजूद रणनीतिक ताैर पर वह ईरान के सामने कमजाेर पड़ा है.ईरान के एक सैन्य अधिकारी ने कहा है कि अमेरिका और इजराइल के हमले के बाद अब देश मिसाइल और ड्राेन लाॅन्चर पहले से ज्यादा तेजी से तैयार कर रहा है.अल जजीरा के मुताबिक, रिवाेल्यूशनरी गार्ड की एयराेस्पेस फाेर्स के कमांडर माजिद माैसवी ने कहा कि सीजफायर के दाैरान भी उनकी तैयारी की रफ्तार युद्ध से पहले की तुलना में ज्यादा तेज ह