200 फीट गहरी खाई में गिरी बस:दाे महिलाओं की माैत

    21-Apr-2026
Total Views |
 
 

accident 
 
 
अजमेर में सवारियाें से भरी बस 200 फीट नीचे खाई में गिर जाने से दाे महिलाओं की माैत हाे गई, जबकि 31 लाेग घायल हाे गए. पुष्कर जा रही बस में 33 लाेग सवार थे. वे पीसांगन (अजमेर) में मायरा भरने जा रहे थे. इस दाैरान पुष्कर घाटी में बस बेकाबू हाे गई.हादसा पुष्कर से करीब 3 किलाेमीटर पहले रविवार दाेपहर करीब 12 बजे हुआ.माैके से गुजर रहे लाेगाें ने कपड़ाें से रस्सी बनाकर घायलाें काे खाई से बाहर निकाला.सभी यात्रियाें काे पहले पुष्कर के सरकारी अस्पताल लेकर गए. वहां से उन्हें अजमेर के जेएलएन हाॅस्पिटल रेफर कर दिया गया. एक्सीडेंट के बाद पुष्कर घाटी में लंबा जाम लग गया. सीओ ग्रामीण रामचंद्र चाैधरी ने बताया- अजमेर से पुष्कर की ओर जाते समय सांझीसर से थाेड़ा आगे यह हादसा हुआ है. बस अचानक मेन राेड से खाई में उतर गई. करीब 200 फीट नीचे आकर पेड़ और झाड़ियाें में फंस गई. लाेगाें की मदद से 33 घायलाें काे हाॅस्पिटल में भर्ती करवाया गया. इनमें से पूजा (28) पत्नी विजय सिंह गुर्जर और विमला देवी (50) पत्नी ओम प्रकाश गुर्जर की माैत हाे गई. दाेनाें अजमेर की रहने वाली थीं. वहीं एक घायल काे हाॅस्पिटल से छुट्टी दे दी गई. ड्राइवर की तलाश की जा रही है.