अकाेला निवासी 73 वर्षीय कमल अग्रवाल पिछले 14 वर्षाें से समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं. अपने अनुभव और समर्पण के बल पर उन्हाेंने समाज के विभिन्न वर्गाें के साथ जुड़कर कई सामाजिक गतिविधियाें में भागीदारी निभाई है.कमल अग्रवाल काे समाज के अनुभवी लाेगाें के साथ काम करने का अवसर मिला, जिससे उन्हें सामाजिक समस्याओं काे समझने और उनके समाधान के लिए कार्य करने की प्रेरणा मिली. समाज के दर्द और चुनाैतियाें काे करीब से महसूस करते हुए उनकी निकटता समाजसेवी बजरंगलाल अग्रवाल से हुई, जिसके बाद दाेनाें ने मिलकर सामाजिक कार्याें काे नई दिशा दी.
इसी क्रम में अकाेला अग्रवाल समाज वेलफेयर ग्रुप की स्थापना की गई.पिछले तीन वर्षाें में यह संगठन तेजी से विकसित हाेकर एक सशक्त मंच बन चुका है और समाज का विश्वास हासिल करने में सफल रहा है.इसके साथ ही कमल अग्रवाल अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा जैसे राष्ट्रीय स्तर के संगठन से भी जुड़े हैं और समाजहित के कार्याें में याेगदान दे रहे हैं कमल अग्रवाल ने समाज के सभी लाेगाें से अपील की है कि वे अपने समय का थाेड़ा हिस्सा समाज के लिए समर्पित करें और आपसी संवाद काे बढ़ावा दें. उनका मानना है कि सामूहिक प्रयास और संवाद के माध्यम से किसी भी समस्या का समाधान संभव है.कमल अग्रवाल से माेबाइल नंबर9823365586 पर संपर्क किया जा सकता है.