काेलकाता के डिप्टी कमिश्नर के घर ईडी की छापेमारी से सनसनी

    21-Apr-2026
Total Views |
 
 

ED 
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियाें ने रविवार सुबह करीब 6:00 बजे काेलकाता पुलिस के डिप्टी कमिश्नर शांतनु सिन्हा बिस्वास के बालीगंज स्थित फर्न राेड फ्लैट पर छापेमारी की.शांतनु सिन्हा बिस्वास इससे पहले लंबे वक्त तक कालीघाट पुलिस स्टेशन के इंचार्ज के ताैर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. केंद्रीय एजेंसी के अधिकारियाें ने फ्लैट पर पहुंचते ही अधिकारी से पूछताछ की प्रक्रिया शुरू कर दी. यह कार्रवाई शहर में जारी जांच का एक हिस्सा है. रविवार की सुबह हुई अचानक हुई इस छापेमारी से इलाके और पुलिस महकमे में हलचल मच गई है. जानकारी के मुताबिक, ईडी की यह जांच मुख्यरूप से रंगदारी और सिंडिकेट रैकेट में अधिकारी की कथित संलिप्तता के इर्द-गिर्द घूम रही है.
 
जांच एजेंसी काे शक है कि इस सिंडिकेट में ‘साेनापप्पू’ जैसे अपराधी शामिल हैं, जाे शहर में एक्टिव थे. एजेंसी का आराेप है कि इन अपराधियाद्वारा रंगदारी और वसूली के जरिए जुटाए गए फंड का एक बड़ा हिस्सा डिप्टी कमिश्नर शांतनु सिन्हा बिस्वास तक पहुंचता था. शांतनु सिन्हा बिस्वास के कालीघाट पुलिस स्टेशन में लंबे कार्यकाल काे भी जांच के दायरे में देखा जा रहा है. ईडी अधिकारी इस बात की पड़ताल कर रहे हैं कि उस दाैरान हुए वित्तीय लेन-देन और सिंडिकेट गतिविधियाें में उनकी क्या भूमिका थी. अधिकारियाें के मुताबिक, पूछताछ के दाैरान मिली जानकारी इस मामले की कड़ियाें काे जाेड़ने में अहम साबित हाेगी. यह पहली बार नहीं है, जब शांतनु सिन्हा बिस्वास जांच के दायरे में आए हैं.इससे पहले काेयला तस्करी मामले के सिलसिले में उन्हें दिल्ली तलब किया गया था.