उंड्री, 20 अप्रैल (आ.प्र.) जैन परिवार एवं विहार ग्रुप सातववाड़ीह डपसर, पुणे द्वारा (शनिवार, 18 अप्रैल) को सुबह 9 बजे मजूर अड्डा चौक उंड्री में ‘महावीर की रोटी’ की तीसरी ब्रांच शुरू की गई. इस शाखा का उद्घाटन सातववाड़ी (हड़पसर) के उद्यमी प्रवीणज भलगट और उनकी पत्नी पुष्पाबाई भलगट के हाथों हुआ. इस अवसर पर उंड्री के पूर्व सरपंच सुभाष टकले, नगरसेवक अतुल तरवडे, वसंतराव कड़, गणेशराव कनाडे, एंटरप्रेन्योर संजय मुथा, आदेश खिंवसरा, प्रवीण संचेती, अशोक बेताला, एंटरप्रेन्योर दानशूर प्रकाश धोका, संतोष बेदमुथा, झुंबरलाल कोठारी, सुभाष लुंकड़, रमेश बागमार उपस्थित थे. प्रोग्राम की शुरुआत नवकार महामंत्र से हुई. सुनील लोढ़ा ने महावीर की रोटी का महत्व समझाया और इस पहल के बारे में जानकारी दी. महावीर की रोटी की पहल डेढ़ साल पहले हड़पसर भाजी मंडई के पास शुरू हुई. छह महीने पश्चात यह पहले हड़पसर इलाके के कालेपड़ल में शुरू की गई. फिलहाल दोनों इलाकों में सुबह आठ बजे सिर्फ 10 रुपये में 200 से ज्यादा टिफिन गरीब मजदूरों को बांटे जाते हैं. इसमें कई लोग हिस्सा लेते हैं और अपने परिवार के जन्मदिन और स्मृति दिवस को आर्थिक योगदान देकर मनाते हैं. इस पहल का प्रतिसाद देखते हुए उन्होंने उंड्री में तीसरी शाखा शुरू की गई है. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के हाथों पचास टिफिन बांटे गये. इस पहल के लिए सुधीर मुथा, वर्धमान कांकरिया, विजय खाबिया, सुनील छाजेड़, किशोर मंडलेचा, अशोक खाबिया, जीतेंद्र लुंकड़, संदीप सुराणा, डॉ. अशोक जैन, जीतेंद्र कोठारी, विनोद टाटिया, आशीष बच्छावत, पंकज भंडारी, गौरव धाड़ीवाल, सचिन सुराणा, अनीता खाबिया, रानी सुराणा आदि सदस्य कड़ी मेहनत कर रहे हैं.