डिफेंस टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट हेतु BEL-BMIT में एमओयू

    22-Apr-2026
Total Views |




बेंगलुरु, 21 अप्रैल (आ. प्र.)

नवरत्न रक्षा क्षेत्र की सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल), जो भारत की एक प्रमुख एयरोस्पेस और रक्षा कंपनी है, और इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम डिजाइन एवं विनिर्माण (ईएसडीएम) समाधानों की वैेिशक प्रदाता बिट मैपर इंटीग्रेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (बीएमआईटी) ने रक्षा इलेक्ट्रॉनिक्स और एयरोस्पेस के लिए उन्नत इलेक्ट्रॉनिक मॉड्यूल, सबसिस्टम और सिस्टम के डिजाइन, विकास और निर्माण पर सहयोग करने के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं. इसका उद्देश्य विशेष रूप से इलेक्ट्रॉनिक युद्ध (ईडब्ल्यू), नौसेना रडार और ड्रोन जैसे महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकी क्षेत्रों को लक्षित करना है. इस रणनीतिक साझेदारी का उद्देश्य राष्ट्रीय रक्षा के लिए महत्वपूर्ण उन्नत प्रौद्योगिकी क्षेत्रों में स्वदेशी डिजाइन और उत्पादन क्षमताओं को बढ़ावा देने के प्रयासों को मजबूत करना है. बीईएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक मनोज जैन और बीएमआईटी के सीईओ अमित महाजन के बीच, बीएमआईटी के उपाध्यक्ष (एयरबोर्न सोल्यूशंस) विवेक जोशी, बीएमआईटी के बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर महेश पोरे तथा बीईएल की महाप्रबंधक (रणनीतिक योजना) रुचि पंत की उपस्थिति में समझौता ज्ञापन का आदान-प्रदान किया गया. भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के अधीन नवरत्न सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी बीईएल, भारत के रक्षा और रणनीतिक इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में अग्रणी है. बीईएल एक बहु-उत्पाद, बहु-प्रौद्योगिकी और बहु-इकाई उद्यम है, जिसके पोर्टफोलियो में रडार और फायर कंट्रोल सिस्टम, हथियार प्रणाली, संचार और नेटवर्क-केंद्रित प्रणाली, नौसेना प्रणाली, इलेक्ट्रॉनिक युद्ध और एवियोनिक्स, इलेक्ट्रो-ऑप्टिक्स, पनडुब्बी रोधी युद्ध प्रणाली, टैंक इलेक्ट्रॉनिक्स और गन अपग्रेड, होमलैंड सिक्योरिटी, नागरिक उत्पाद और रणनीतिक घटक सहित 600 से अधिक उत्पाद शामिल हैं. बिट मैपर इंटीग्रेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (बीएमआईटी) रक्षा, एयरोस्पेस, अंतरिक्ष और औद्योगिक क्षेत्रों के लिए अनुकूलित इलेक्ट्रॉनिक्स और इलेक्ट्रो- ऑप्टिक सिस्टम का डिजाइनर और निर्माता है. बीएमआईटी ने जमीनी, हवाई, जहाज और पानी के नीचे के अनुप्रयोगों के लिए सिस्टम विकसित किए हैं. बीएमआईटी एनालॉग, डिजिटल, मिक्स्ड सिग्नल, पावर तथा आरएफ एवं माइक्रो इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्रों में अनुकूलित, उच्च वेिशसनीयता वाले उत्पादों के डिजाइन और निर्माण में विशेषज्ञता रखती है.