दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल को रोटरी क्लब द्वारा आधुनिक उपकरण प्रदान

नवजात शिशुओं के उपचार में अत्याधुनिक तकनीक के जरिए बड़ी मदद मिलेगी !

    22-Apr-2026
Total Views |


पुणे, 21 अप्रैल (आ. प्र.)

समाजसेवा की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए रोटरी क्लब की ओर से दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल के नवजात शिशु अतिदक्षता विभाग (छखउण) के लिए एक महत्वपूर्ण दान दिया गया है. इस पहल से नवजात शिशुओं के उपचार के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने में बड़ी मदद मिलेगी. रोटरी क्लब ऑफ पुणे कोथरुड और एल्के केमिकल्स प्रा. लि. के सहयोग से यह उपकरण अस्पताल को प्रदान किया गया. इस माध्यम से "NIRS' (नियर-इन्फ्रारेड स्पेक्ट्रोस्कोपी) नामक आधुनिक उपकरण दिया गया है, जिससे नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य की निगरानी में महत्वपूर्ण सुधार होगा. इस अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ पुणे कोथरुड की अध्यक्षा गायत्री लड़कत, सीएसआर समिति के अध्यक्ष गिरीश क्षीरसागर, सचिव उमेश कुलकर्णी, एल्के केमिकल्स प्रा. लि. के निदेशक डॉ. रवि कुलकर्णी और अल्का कुलकर्णी, दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. धनंजय केलकर, बालरोग विशेषज्ञ डॉ. राजन जोशी, नवजात शिशु विशेषज्ञ डॉ. शिल्पा कलाने, डॉ. आरती राजहंस आदि उपस्थित थे. यह उपकरण नवजात शिशु के मस्तिष्क और शरीर में ऑक्सीजन के स्तर की सटीक और निरंतर निगरानी करता है.