राजीव गांधी प्रशासनिक गतिशीलता अभियान के विजेता सम्मानित

नागरिक सेवा दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री फडणवीस के हाथों पुरस्कृत किए गए

    22-Apr-2026
Total Views |


अमरावती मनपा आयुक्त आईएएस वर्षा लड्डा सीएम से अवॉर्ड लेती हुयीं.
 
मुंबई, 21 अप्रैल (वि.प्र.)

नागरिक सेवा दिवस के अवसर पर मुंबई के सहयाद्री गेस्ट हाउस में एक विशेष गरिमामय समारोह आयोजित किया गया. इस दौरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने वर्ष 2025-26 के लिए राजीव गांधी प्रशासनिक गतिशीलता (प्रगति) अभियान एवं प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया. कार्यक्रम में कौशल विकास मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा सहित कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे. प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों में अधिकारियों को उनके प्रशासनिक सुधारों के लिए नवाजा गया. मंत्रालयीन प्रशासनिक विभागों की श्रेणी में सामान्य प्रशासन विभाग के प्रधान सचिव डॉ. अतुल पाटने ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि मराठी भाषा विभाग के सचिव डॉ. किरण कुलकर्णी दूसरे स्थान पर रहे. वहीं, डॉ. अतुल पाटने ने पहला स्थान हासिल किया और झोपड़पट्टी पुनर्वसन प्राधिकरण (एसआरए) के सीईओ डॉ. महेंद्र कल्याणकर को दूसरा स्थान मिला.
 
विभागीय स्तर पर पुरस्कार

विभागीय स्तर पर चयन समितियों से प्राप्त प्रस्तावों में तलोदा के परियोजना अधिकारी अनै नवंदर प्रथम, जलगांव जिला परिषद की सीईओ मीनल करनवाल द्वितीय और वाशिम के कृषि विकास अधिकारी अभिजीत देवगिरकर तृतीय स्थान पर रहे. मनपा स्तर पर अमरावती मनपा की आयुक्त सौम्या शर्मा-चांडक ने बाजी मारते हुए पहला स्थान प्राप्त किया. छत्रपति संभाजी नगर स्मार्ट सिटी के प्रशासक जी. श्रीकांत दूसरे और मीरा-भयंदर मनपा के आयुक्त राधाबिनोद शर्मा तीसरे स्थान पर रहे.  
 
प्रशासन में नए प्रयोगों और नवाचार के लिए सर्वश्रेष्ठ विचार श्रेणी में पुरस्कृत किए

प्रशासन में नए प्रयोगों और नवाचार के लिए सर्वश्रेष्ठ विचार श्रेणी में भी पुरस्कार दिए गए. सरकारी संस्थान: नंदुरबार की जिला कलेक्टर डॉ. मिताली सेठी को प्रथम, नवी मुंबई मनपा की उपायुक्त स्मिता काले को द्वितीय और अमरावती विभागीय आयुक्त कार्यालय की वैशाली पठारे को तृतीय पुरस्कार मिला. सरकारी अधिकारी: छत्रपति संभाजी नगर मनपा के आयुक्त जी. श्रीकांत ने प्रथम और बुलढाणा के डिप्टी कलेक्टर समाधान गायकवाड़ ने दूसरा स्थान प्राप्त किया. सरकारी कर्मचारी: अकोला कलेक्टर कार्यालय के राजस्व सेवक ऋषिकेश आंग्रे प्रथम, सांगली के कवठेमहांकाल तहसील कार्यालय की मंडल अधिकारी वैशाली शेंडगेवाघम ोडे द्वितीय और अमरावती जिला परिषद स्कूल के सहायक शिक्षक वीरेंद्र ब्राह्मण तृतीय स्थान पर रहे.