151 तपस्वियों की ‌‘पंचह्निका महोत्सव‌’ से वर्षीतप पूर्ति संपन्न

    23-Apr-2026
Total Views |

bdgb

सोमवार पेठ, 22 अप्रैल (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)
पुणे के सोमवार पेठ स्थित श्री राजस्थानी जैन ेशेतांबर संघ मेें प. पू. शांतिदूत गच्छाधिपति पद्मश्री आचार्य श्री नित्यानंदसूरेीशरजी म. सा. की पावन प्रेरणा से 151 तपस्वियों का वर्षीतप अत्यंत भक्ति, उल्लास और आध्यात्मिक वातावरण के साथ संपन्न हुआ. इस पावन अवसर पर प. पू. पंजाब केसरी आचार्य भगवंत श्रीमद्‌‍ विजयवल्लभसूरेीशरजी म. सा. के पावन समुदायवर्ती तथा प. पू. गच्छाधिपति आचार्य भगवंत श्रीमद्‌‍ विजय धर्मधुरंधरसूरेीशरजी म. सा. के आज्ञानुवर्ती मुनि श्री ऋषभचंद्र विजयजी म. सा., मुनि श्री अक्षयरत्न विजयजी म. सा. तथा सागर समुदायवर्ती साध्वीजी म. सा. मुक्तिदर्शनाश्रीजी आदि ठाणा (8) की पावन निश्रा प्राप्त हुई. इस वर्षीतप तपस्या की पूर्णाहुति सोमवार (20 अप्रैल, अक्षय तृतीया) के निमित्त आयोजित ‌‘पंचह्निका महोत्सव‌’ डच पैलेस‌’ में हो गई. इस कार्य में शोभायात्रा, महापूजन, पारणा, वधामना, गावसांजी एवं मंगलगीत जैसे विविध धार्मिक कार्यक्रम उत्साह एवं भक्तिभाव से सम्पन्न हो गये. इस अवसर पर तपस्वियों के वरघोड़ा में 63 बग्घिया, वर्षीतप के 151 तपस्वियों के आकर्षक रथ और विंटेज गाड़ियां विशेष आकर्षण रही. वरघोड़े में बड़ी संख्या में तपस्वियों के परिवार शामिल हुए थे. डच पैलेस में सोमवार (20 अप्रैल) को इक्षु (गन्ना) रस का सेवन कर तपस्वियों ने वर्षीतप का पारणा किया.