प्राज इंडस्ट्रीज ने पुणे में शुरू की अत्याधुनिक प्रेसिजन ‌‘फर्मेंटेशन लैब‌’

    23-Apr-2026
Total Views |

vbfgb


पुणे, 22 अप्रैल (आ.प्र.)

 प्राज इंडस्ट्रीज ने पुणे स्थित अपने प्राज मैट्रिक्स केंद्र में एक अत्याधुनिक प्रेसिजन फर्मेंटेशन प्रयोगशाला स्थापित करने की घोषणा की है. इस पहल का उद्देश्य भारत को कम कार्बन उत्सर्जन वाले बायो-मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में अग्रणी बनाना और उन्नत जैव-प्रौद्योगिकी को प्रोत्साहित करना है. यह प्रयोगशाला एआई-सक्षम किण्वन प्रक्रियाओं, उच्च-थ्रूपुट तकनीक और अगली पीढ़ी की जैव प्रक्रियाओं पर केंद्रित होगी, जिससे उत्पादन दक्षता बढ़ेगी और जोखिम कम होंगे. इस अवसर पर जैव प्रौद्योगिकी विभाग (डीबीटी) के सचिव डॉ. राजेश एस. गोखले की उपस्थिति में प्राज ने बीआरआईसी और एनसीसीएस के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए.