गौड़ ब्राह्मण संगठन ने भगवान परशुराम जन्मोत्सव मनाया

    23-Apr-2026
Total Views |
fsbf

पिंपरी, 22 अप्रैल (आ.प्र.)

गौड़ ब्राह्मण संगठन (पुणे) द्वारा आयोजित भगवान परशुराम जन्मोत्सव व 17वा वार्षिक स्नेह सम्मेलन 18 अप्रैल को ला फैंटेशिया गार्डन एच ए कॉलोनी पिंपरी में मनाया गया.जिसमेें मेधावी बच्चों का सम्मान, वार्षिक स्मारिका के नए अंक का विमोचन और ट्रस्टियों व कार्यकारिणी का सम्मान रहा. विशिष्ट रूप से इस बार कार्यक्रम में संस्था ने हिंदूत्व शेरनी उज्ज्वला गौड़, लेफ्टिनेंट कर्नल अभिषेक शर्मा, लोटे परशुराम क्षेत्र चिपलून के ट्रस्टी डॉ.प्रशांत पटवर्धन एवं परशुराम आर्थिक विकास महामंडल के अध्यक्ष आशीष दामले (कैबिनेट मंत्री दर्जा, महाराष्ट्र सरकार) को ब्राह्मण गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया गया. इसके साथ ही संस्था के ट्रस्टी अनिल शर्मा जिनकी नियुक्ति हाल में ही विप्र फाउंडेशन के प्रदेशाध्यक्ष के रूप में हुई है, उनको भी सम्मानित किया गया. विशेष रूप से गुड़गांव से पधारे जानेपहचाने समाजसेवी ब्रजमोहन कौशिक (बल्लू भाई) को भी सम्मानित किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत अध्यक्ष सत्यवीर शर्मा के सहपत्नीक पूजन और आशीष दामले द्वारा भगवान परशुराम आरती के साथ हुई. तत्पश्चात ब्राह्मण गौरव पुरस्कृत गणमान्यों का उद्बोधन हुआ गत वर्षों की भांती इस वर्ष भी स्मारिका का विमोचन योगेश बहल द्वारा किया गया. कार्यक्रम में महाप्रसाद का आयोजन भी रखा गया था. मुख्यतः इस वर्ष संस्था ने अपने ही परिवार के चमकते सितारे दीपिका शर्मा सौरभ शर्मा, अमित शर्मा को भजन प्रस्तुतिकरण के लिए कहा गया था जिसको उन्होंने बख़ूबी दर्शकों के सामने पेश किया. संस्था के महासचिव रवीन्द्र कौशिक नें संस्था के बारे में विस्तार से बताया और संस्था द्वारा उठाये सभी कार्यों और कदमों का ब्यौरा पेश किया. कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता दीपक गौतम ने अपनी चिर-परिचित हरियाणवी शैली में सुचारू रूप से किया. कार्यक्रम में पूर्व महापौर एवं राष्ट्रवादी शहराध्यक्ष योगेश बहल, नोटरी एसोसिएशन अध्यक्ष आतिश लांडगे, भाजपा सोशल मीडिया के विनीत बाजपेयी के साथ साथ माननीय नगरसेवक व प्रतिनिधि और विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य मुख्य रूप से उपास्थित थे. कार्यकारिणी की और से सत्यवीर शर्मा अध्यक्ष, मदनलाल शर्मा,सत्य प्रकाश शर्मा, सुभाष शर्मा, अनिल शर्मा, सतबीर शर्मा, रवींद्र कौशिक, नवीन शर्मा के साथ-साथ श्रीभगवान शर्मा, कैलाश शर्मा, विजय, मुकेश, दीपक, गौतम, अरुण, हरिओम, कुलदीप, मनोज कौशिक, शंकर कौशिक व समस्त कार्यकारिणी सदस्यों ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग किया.कार्यक्रम में सुनील कौशिक हरि शर्मा लक्की राम जी पप्पू शर्मा, गजानंद शर्मा, रवींद्र शर्मा जी ने तहेदिल से अपना योगदान दिया.