पुणे ऑब्सटेट्रिक एंड गायनेकोलॉजिकल सोसायटी की नई कार्यकारिणी का गठन

41वें इंस्टॉलेशन सीएमई का भव्य समारोह संपन्न डॉ. उमा वानखेड़े बनीं पीओजीएस की अध्यक्ष

    24-Apr-2026
Total Views |

bfdb


 शिवाजीनगर, 23 अप्रैल (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)

पुणे ऑब्सटेट्रिक एंड गायनेकोलॉजिकल सोसायटी का 41वां इंस्टॉलेशन सीएमई समारोह रविवार (19 अप्रैल) को अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर धूमधाम से संपन्न हुआ. इस अवसर पर नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण भी आयोजित किया गया. प्रख्यात शिक्षाविद्‌‍ डॉ. उमा वानखेड़े ने पीओजीएस के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाली. उनके साथ ही प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. चारुलता बापये ने सचिव पद का कार्यभार स्वीकार किया. नई कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों में डॉ. वैजयंती पटवर्धन (उपाध्यक्ष), डॉ. मीनाक्षी देशपांडे(कार्यकारी उपाध्यक्ष), डॉ. अर्चना पुंगलिया (क्लीनिकल सेक्रेटरी) और डॉ. अमोल लुंकड (कोषाध्यक्ष) को जिम्मेदारी सौंपी गई है. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिम्बायोसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी की प्रो-चांसलर डॉ. विद्या येरवडेकर, तथा विशेष अतिथि के रूप में द फेडरेशन ऑफ ऑब्सटेट्रिक एंड गायनेकोलॉजिकल सोसायटीज ऑफ इंडिया (ऋजॠडख) के अध्यक्ष डॉ. भास्कर पाल और चजॠड के अध्यक्ष डॉ. अमेय पुरंदरे सहित पुणे शहर के सभी पूर्व अध्यक्ष और प्रतिष्ठित स्त्री रोग विशेषज्ञ और कई गणमान्य शामिल हुए. इस समारोह के अवसर पर प्रगति 2026- स्टे करंट, स्टे अहेड‌’ नामक ज्ञानवर्धक शैक्षणिक सम्मेलन का भी उद्घाटन किया गया. इस सम्मेलन में विभिन्न सेमिनार और क्लीनिकल प्रैक्टिस के लिए मार्गदर्शन सत्र आयोजित किए गए थे.