पंजाब केसरी आचार्य श्री विजय वल्लभ सूरेीशरजी समुदाय के वर्तमान पट्टधर गच्छाधिपति, श्रुतभास्कर आचार्य श्रीमद् विजय धर्मधुरंधर सूरेीशरजी महाराज आदि ठाणा श्री जैन ेशेताम्बर दादावाड़ी टेम्पल ट्रस्ट, सासरबाग पुणे में पधारे है. बुधवार (22 अप्रैल) को गुरुदेव के आचार्य पदवी को 30 साल पूरे हुए हैं. इस अवसर पर मंदिर में व्याख्यान, गुणानुवाद सभा संपन्न हुई. गुरुदेव को ट्रस्ट मंडल द्वारा कांबली ओढ़ाई गई. इस अवसर पर ट्रस्ट से मीठालाल जैन, महावीर बाफना, नरेश मेहता, रमेश बोराना, सुनील ललवानी, महेंद्र राठौड़ आदि ट्रस्टी गणों के साथ भारत बाफना, हितेश जैन व गणमान्य उपस्तिथ थे. इस अवसर पर संपत जैन ने सूत्रसंचालन किया.