टेक महिंद्रा का मुनाफा 16% बढ़ा, 1,354 करोड़ रुपये पहुंचा : राजस्व में 12.6% वृद्धि

    24-Apr-2026
Total Views |
 
gbfb

पुणे, 23 अप्रैल (आ.प्र.)

टेक महिंद्रा ने 22 अप्रैल को अपने वित्तीय नतीजों की घोषणा की. कंपनी ने वित्त वर्ष 2026 की जनवरी-मार्च तिमाही में समेकित शुद्ध लाभ में 16 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की, जो बढ़कर 1,353.8 करोड़ रुपये हो गया. वित्त वर्ष 2025 की समान अवधि में यह 1,166.7 करोड़ रुपये था. कंपनी के परिचालन से होने वाले राजस्व में भी वृद्धि हुई है. चौथी तिमाही में यह 12.6 प्रतिशत बढ़कर 15,076.1 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वर्ष 13,384 करोड़ रुपये था. कंपनी के सीईओ एवं प्रबंध निदेशक मोहित जोशी ने कहा कि टेक महिंद्रा एआई-नेतृत्व वाले संगठन की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है. सभी सेवाओं में एआई का समावेश किया जा रहा है और ग्राहकों को बेहतर मूल्य देने के लिए क्षमताओं का विस्तार किया जा रहा है. मुख्य वित्तीय अधिकारी रोहित आनंद ने बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 कंपनी की परिवर्तन यात्रा के स्थिरीकरण का चरण रहा. लगातार दसवीं तिमाही में मार्जिन में वृद्धि दर्ज की गई्‌‍. कंपनी ने लाभांश में 13 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी करते हुए इसे 51 रुपये प्रति शेयर कर दिया, जो अब तक का सबसे अधिक है.