पद्मश्री प. पू. आचार्य श्री चंदनाजी की अंत्येष्टि ‌‘अभय प्रभावन‌’ में होगी

    24-Apr-2026
Total Views |

ngn


पुणे, 23 अप्रैल (आ. प्र.)

सेवा, साधना तथा शिक्षा की प्रतिमूर्ति पद्मश्री प. पू. आचार्य श्री चंदनाजी म. सा. ने बुधवार (22 अप्रैल) को सुबह 10:50 बजे पुणे में देवलोकगमन किया है. उन्होंने न केवल जैन धर्म के सिद्धांतों का प्रचार-प्रसार किया, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण एवं जरूरतमंदों की सेवा के अनेक कार्यों के माध्यम से समाज में अमिट छाप छोड़ी. उनकी महान सेवाओं और समाज के प्रति अतुलनीय योगदान को देखते हुए भारत सरकार ने उन्हें ‌‘पद्मश्री‌’ सम्मान से अलंकृत किया था. उनका देवलोकगमन जैन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है. महासमाधि अंतिम दर्शन पू. चंदनाजी म. सा. के अंतिम दर्शन हेतु उनकी पार्थिव देह शुक्रवार (24 अप्रैल) को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक वर्धमान प्रतिष्ठान, सेनापति बापट रोड, पुणे में रखी जाएगी, जहां श्रद्धालु उपस्थित होकर अपने श्रद्धासुमन अर्पित कर सकेंगे. अंतिम महासमाधि संस्कार पू. चंदनाजी म. सा. का अंत्येष्टि संस्कार शुक्रवार (24 अप्रैल) को है. महासमाधि यात्रा शुक्रवार (24 अप्रैल) को शाम 5 बजे अभय प्रभावना, गांव पारवाड़ी, तालुका मावल, जिला पुणे (महाराष्ट्र) होने जा रही है.