बावधन, 23 अप्रैल (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क) प. पू. आचार्य श्री चंदनाजी म. सा. (ताई मां) ने अपने आचरण, प्रवचनों और सादगीपूर्ण जीवन से असंख्य लोगों को धर्म, सत्य और करुणा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी. उनका व्यक्तित्व केवल एक संत का ही नहीं, बल्कि एक मार्गदर्शक, शिक्षक और महान समाज सुधारक का था, इन शब्दों में सूर्यदत्ता ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स एवं सूर्यभारत ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज की ओर से भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई है. सूर्यदत्ता ग्रुप ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स की ओर से प्रो. डॉ. संजय बन्सीलालजी चोरड़िया, सुषमा संजय चोरड़िया, स्नेहल नवलाखा, डॉ किमया गांधी, सिद्धांत चोरड़िया ने प. पू. आचार्य श्री चन्दनाजी म. सा. को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अपने श्रद्धांजलि संदेश में कहा है कि, मानवता की सच्ची साधिका, करुणा की मूर्ति और अहिंसा की ज्योति, जिन्होंने जहां जिनालय, वहां विद्यालय, वहां चिकित्सालय का दिव्य संदेश देकर संपूर्ण भारत में सेवा, शिक्षा और स्वास्थ्य का अनुपम कार्य किया. उनके देहावसान से जो शून्य उत्पन्न हुआ है, उसे भर पाना अत्यंत कठिन है किन्तु उनके विचार, उनके आदर्श और उनके द्वारा दिखाया मार्ग मार्ग सदैव हमारे जीवन को प्रकाशमान करते रहेंगे. सूर्यदत्त परिवार अपने-आपको अत्यंत सौभाग्यशाली मानता है कि पिछले 43 वर्षों से पद्मश्री प. पू. आचार्य श्री चंदनाजी गुरुनिमय्या नवलमलजी फिरोदिया एवं डॉ. अभय फिरोदिया के पावन आशीर्वाद हमें एवं हमारे परिवार को और पिछले 28 साल से सूर्यदत्त ग्रुप ऑफ इन्स्टिट्यूट को प्राप्त होते रहे. प. पू. आचार्य श्री चंदनाजी महाराज साहेब (ताई मां) को 7 फरवरी 2017 में सूर्यरत्न राष्ट्रीय आजीवन उत्कृष्टता पुरस्कार प्रदान किया गया था. तथा राजभवन (मुंबई) में सूर्यदत्त स्त्री शक्ति राष्ट्रीय पुरस्कार 2023 और 7 फरवरी 2026 को सूर्यदत्त के 28 वें स्थापना दिवस के अवसर पर सूर्यदत्त राष्ट्रीय पुरस्कार 2026 समारोह में ग्लोबल पीस गांधीयन फिलॉसॉफी अवॉर्ड प्रदान करने का सौभाग्य हमें प्राप्त हुआ.