राघव चड्ढा सहित ‘आप’ के 3 सांसद भाजपा में शामिल

    25-Apr-2026
Total Views |
 

AAP 
 
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा के तीन सांसद राघव चड्ढा, संदीप पाठक, अशाेक मित्तल शुक्रवार काे भाजपा में शामिल हाे गए. ‘आप’ के दाे तिहायी सांसदाें के भी बीजेपी में शामिल हाेने का दावा किया गया.प्रेस कांफ्रेंस में राघव चड्ढा ने कहा-10 में से 7 सांसद हमारे साथ हैं.उन्हाेंने कहा- आम आदमी पार्टी अपने उद्देश्याें से भटक गई है. इसके बाद पलटवार करते हुए ‘आप’ सांसद संजय सिंह ने कहा- भाजपा ने पंजाब सरकार के अच्छे कामाें काे राेकने के लिए षडयंत्र रचा. पंजाब के साताें गद्दार सांसदाें काे जनता कभी माफ नहीं करेगी. दिल्ली में प्रेस काॅन्फ्रेंस में उनके साथ संदीप पाठक और अशाेक मित्तल भी माैजूद थे. चड्ढा ने कहा कि उनके साथ पार्टी के दाे-तिहायी सांसद भी भाजपा में शामिल हाेंगे. अशाेक मित्तल के घर 15 अप्रैल काे र्डी ने छापेमारी की थी. उन्हाेंने कहा कि क्रिकेटर हरभजन सिंह और दिल्ली महिला आयाेग की पूर्व अध्यक्ष स्वाति मालीवाल भी उनके साथ हैं.
 
दाेनाें आप के राज्यसभा सांसद हैं. चड्ढा ने कहा- पिछले कुछ सालाें से, मुझे यह महसूस हाे रहा था कि मैं गलत पार्टी में सही आदमी हूं्. हमने यह फैसला किया है कि हम संविधान के प्रावधानाें का इस्तेमाल करते हुए खुद काे बीजेपी में मिला लेंगे.उन्हाेंने कहा- जिस ‘आप’ काे मैंने अपने खून-पसीने से सींचा और अपनी जवानी के 15 साल दिए, वह अब अपने सिद्धांताें, मूल्याें और मूल नैतिकता से भटक गई है.अब यह पार्टी देश के हित में नहीं, बल्कि अपने निजी फायदे के लिए काम करती है.राघव चड्ढा ने कहा- राज्यसभा में आप के 10 सांसद हैं, जिनमें से दाे-तिहाई, यानी 7 हमारे साथ हैं. इनके नाम- राघव चड्ढा, संदीप पाठक, राजेंद्र गुप्ता, विक्रम साहनी, स्वाती मालीवाल, हरभजन सिंह, अशाेक मित्तल व एक अन्य शामिल हैं. 2 अप्रैल काे ‘आप’ ने राघव काे ‘आप’ के राज्यसभा सांसदाें के उपनेता पद से हटा दिया.