भंडारा में भीषण सड़क हादसा : 5 मृत

    25-Apr-2026
Total Views |
 
 

accident 
शादी समाराेह से घर लाैटते समय मारुति ओमनी और ट्रक की जाेरदार टक्कर में पांच लाेगाें की माैत हाे गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हाे गए्. यह हादसा गुरुवार रात महाराष्ट्र के भंडारा जिले में हुआ्. मृतकाें में दूल्हे के चाचा-चाची भी शामिल हैं. पुलिस के अनुसार, हादसा पावनी तहसील के अद्याल गांव के पास हुआ्. शादी पार्टी के लाेग मारुति ओमनी में सवार थे. तेज रफ्तार से जा रही कार का अचानक टायर फट गया, जिससे ड्राइवर का नियंत्रण खाे गया और कार सामने चल रहे ट्रेलर ट्रक से टकरा गई्. टक्कर इतनी जाेरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हाे गई्.
 
भंडारा जिले के अद्याल गांव निवासी लाेमेश नान्हे के बेटे की शादी काेंधा गांव में संपन्न हुई थी. शादी समाराेह समाप्त हाेने के बाद नाै लाेगाें की शादी पार्टी मारुति ओमनी में घर लाैट रही थी. साैंदल गांव के पास पहुंचते ही यह दुर्घटना हाे गई्. मृतकाें में दूल्हे के चाचा प्रभाकर चाचरकर (48), चाची मुन्नी प्रभाकर चाचरकर (43), दुर्गादेवराम नांगरे (40), श्वेता पुरुषाेत्तम नांगरे (17), नैना देवराम नांगरे (17) सभी अद्याल गांव के निवासी थे. प्रभाकर चाचरकर दंपति अपने भतीजे की शादी में शामिल हाेने के लिए वेलाटूर से आए थे. घायलाें में कार ड्राइवर साेहम जगेश्वर गाडेकर (25), नेहा गिरिधर नान्हे (18), रक्षा खेडकर (20), उमेश साेनवाने, खैरलांजी (बालाघाट, मध्य प्रदेश) शामिल है. सभी घायलाें का इलाज सामान्य अस्पताल में चल रहा है.