पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का सियासी माहाैल लगातार गरमाता जा रहा है.पहले चरण में हुए रिकाॅर्ड मतदान ने जहां चुनावी मुकाबले काे नया माेड़ दिया है, वहीं अब सभी राजनीतिक दल दूसरे चरण की तैयारी में पूरी ताकत झाेंकते नजर आ रहे हैं. 29 अप्रैल काे हाेने वाले दूसरे चरण से पहले राजधानी काेलकाता में राजनीतिक गतिविधियां तेज हाे गई हैं. इसी बीच शुक्रवार काे भाजपा के शीर्ष नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने काेलकाता में प्रेस वार्ता किया, इस दाैरान उन्हाेंने बंगाल चुनाव के लिए पहले चरण में हुए रिकाॅड मतदान के लिए राज्य की जनता का धन्यवाद दिया. साथ ही कहा कि बंगाल की जनता ने परिवर्तन के लिए वाेट किया है.
उन्हाेंने पहले चरण में हुए रिकाॅर्ड मतदान के लिए बंगाल की जनता काे बधाई दिया.अमित शाह ने कहा कि गुरुवार के मतदान में बंगाल की जनता ने परिवर्तन के लिए वाेट दिया, जिसके लिए मैं उनका बहुत- बहुत धन्यवाद करता हूं्. उन्हाेंने कहा कि इस बार राज्य में चुनाव बेहद शांतिपूर्ण तरीके से हुए हैं, जाे अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है.इसके साथ ही अमित शाह ने असम और ओडिशा में भाजपा के शासन के अलावा पश्चिम बंगाल में पार्टी की संभावनाओं पर कहा कि पांच मई के बाद अंग, बंग और कलिंग में सरकारें हाेंगी.