सम्राट चाैधरी ने जीता ध्वनि मत से विश्वास मत

    25-Apr-2026
Total Views |
 
 

BH 
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चाैधरी के विश्वास प्रस्ताव काे विधानसभा ने ध्वनिमत से मंजूरी प्रदान कर दी. विधानसभा में विश्वास मत पर हुई चर्चा का जवाब मुख्यमंत्री सम्राट चाैधरी ने दिया और विपक्ष पर करारा प्रहार किया. जवाब के बाद विधानसभा अध्यक्ष डाॅ. प्रेम कुमार ने सदन में सम्राट चाैधरी सरकार के विश्वास प्रस्ताव काे सदन में रखा. सदन के सदस्याें ने इस प्रस्ताव काे ध्वनिमत से मंजूरी प्रदान कर दी. प्रस्ताव पर मत विभाजन की मांग किसी सदस्य ने नहीं की इसलिए इस प्रस्ताव काे ध्वनि मत से मंजूर दी गई. उल्लेखनीय है कि नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट चाैधरी 15 अप्रैल 2026 काे मुख्यमंत्री बने. भारतीय जनता पार्टी के बिहार में वह पहले मुख्यमंत्री बने है और उन्हाेंने आज विधानसभा में अपना बहुमत ध्वनिमत से साबित कर दिया.