पीजीकेएम के शताब्दी वर्ष के अवसर पर पूर्व छात्र मिलन समाराेह संपन्न

    25-Apr-2026
Total Views |
 

cele 
 
पूना गुजराती केलवणी मंडल (पीजीकेएम) के आर.सी.एम. दारूवाला स्कूल के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में 1973 बैच के पूर्व छात्राें का स्नेह मिलन समाराेह (गेट-टुगेदर) बड़े उत्साह के साथ संपन्न हुआ. करीब 53 वर्षाें के बाद एक साथ आए इन पूर्व छात्राें ने पुरानी यादाें काे ताजा किया और कई भावनात्मक पल साझा किए.काेंढवा स्थित जयराज क्लब में रविवार (19 अप्रैल) काे आयाेजित इस कार्यक्रम में लगभग 40 पूर्व छात्र अपनी पत्नियाें के साथ शामिल हुए. सभी ने एक साथ समूह छायाचित्र (ग्रुप फाेटाे) खिंचवाकर इस यादगार मुलाकात काे संजाेया. इसके अलावा, मनाेरंजन के लिए संगीत कार्यक्रम का भी आयाेजनकिया गया था.
 
इस बैच के कुछ विद्यार्थी वर्तमान में मुंबई, राजकाेट (गुजरात), कनाडा और अमेरिका में बसे हुए हैं.उन्हाेंने इस अवसर पर अपने शुभकामना संदेश भेजे, जिन्हें कार्यक्रम के दाैरान पढ़कर सुनाया गया.इस स्नेह मिलन समाराेह का आयाेजन डाॅ. राजेश शाह, अतुल शाह, वीरेंद्र शाह, रश्मि गांधी, रणजीत पाेरवाल, प्रकाश शाह और मदन शाह ने किया था. इस अवसर पर मंडल के चेयरमैन डाॅ. राजेश शाह ने कहा, जिस स्कूल से मैंने 1973 में एसएससी उत्तीर्ण की, उसी संस्था के चेयरमैन पद पर 2022 में कार्य करने का अवसर मिलना मेरे जीवन का अत्यंत गाैरवशाली क्षण है.