पिंपरी-चिंचवड़ मनपा द्वारा आयाेजित जनगणना प्रशिक्षण अभियान के तहत, मनपा आयुक्त एवं प्रधान जनगणना अधिकारी डाॅ. विजय सूर्यवंशी ने शुक्रवार काे डी क्षेत्रीय कार्यालय के अंतर्गत वार्ड नंबर 26 स्थित स्व. मारुति गेनू कस्पटे प्राथमिक विद्यालय में चल रहे प्रशिक्षण केंद्र का दाैरा किया. इस दाैरान उन्हाेंने प्रशिक्षण प्रक्रिया की बारीकी से समीक्षा की और अधिकारियाें काे आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.मनपा आयुक्त ने प्रगणकाें, पर्यवेक्षकाें और फील्ड ट्रेनर्स काे दिए जा रहे मार्गदर्शन की विस्तृत जानकारी ली. उन्हाेंने विशेष रूप से डिजिटल उपकरणाें के उपयाेग, एपआधारित डेटा एंट्री और सूचना सत्यापन की प्रक्रिया का निरीक्षण किया. प्रशिक्षण में कर्मचारियाें काे घरेलू सर्वेक्षण की पद्धति, सटीक जानकारी जुटाने के तरीके और नागरिकाें के साथ प्रभावी संवाद करने के गुर सिखाए जा रहे हैं. जनगणना का पहला चरण 16 मई 2026 से 14 जून 2026 की अवधि में संपन्न हाेगा. इसके लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण सत्र का आयाेजन किया गया है.