भारत के स्किल और एजुकेशन सेक्टर के लिए एक अहम पड़ाव काे दिखाते हुए, पुणे में सिम्बायाेसिस स्किल्स एंड प्राेफेशनल यूनिवर्सिटी में जेंडर इन्क्लूजन और स्किल डेवलपमेंट पर एशिया का पहला यूनेस्काे चेयर शुरू हुआ.इसका उद्घाटन शुक्रवार ( 24 अप्रैल ) काे केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चाैधरी ने किया. इस पहल ने एक सबकाे साथ लेकर चलने वाला, भविष्य काे ध्यान में रखकर चलने वाला और दुनिया भर में मुकाबला करने वाला स्किल इकाेसिस्टम बनाने के भारत की प्रतिबद्धता काे दिखाया. इस कार्यक्रम में महिला और बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे और भारत में नाॅर्वे की एम्बेसडर माेनिका नागेलगार्ड प्रमुख अतिथि के ताैर पर माैजूद थीं.
यूनेस्काे चेयर काे डाॅ. स्वाति मुजुमदार लीड कररही हैं, जिनके स्किल डेवलपमेंट के क्षेत्र में विज़न ने इस पहल काे एक खास दिशा दी है. इस पहल के तहत, लगभग 10,000 स्टूडेंट्स काे राेबाेटिक्स, ऑटाेमेशन, सेमीकंडक्टर टेक्नाेलाॅजी, एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग और डिफेंस टेक्नाेलाॅजी जैसे एरिया में ट्रेनिंग दी गई है.जयंत चाैधरी ने कहा, इस तरह की पहल देश के युवाओं के बीच स्किल गैप काे कम करने में बहुत मदद करेंगी. अदिति तटकरे ने कहा कि, इससे महिलाओं में आत्मविश्वास, आत्मनिर्भरता और लंबे समय तक मज़बूती बनाने में मदद मिलती है. काॅन्फ्रेंस में एक रिसर्च रिपाेर्ट पेश की गई, कुशल साथी पहल शुरू की गई और वर्ल्डस्किल्स और इंडियास्किल्स के विजेताओं काे सम्मानित किया गया. काॅन्फ्रेंस में 300 से ज़्यादा डेलीगेट्स ने हिस्सा लिया.