चिखली सीवेज ट्रीटमेेंट प्लांट की क्षमता बढ़ायी जायेगी

    25-Apr-2026
Total Views |
 
 
 

chikhali 
पिंपरी-चिंचवड़ शहर के तेजी से हाेते विस्तार और भविष्य में सीवेज प्रबंधन की चुनाैतियाें काे देखते हुए स्थायी समिति के सभापति अभिषेक बारणे ने शुक्रवार काे चिखली स्थित सीवेज ट्रीटमेेंट प्लांट (एसटीपी) का दाैरा किया.सभापति ने प्लांट की कार्यप्रणाली का विस्तृत जायजा लेते हुए प्रशासन काे इसकी क्षमता बढ़ाने और आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल के निर्देश दिए.दाैरे के दाैरान अभिषेक बारणे ने प्लांट में सीवेज शुद्धिकरण की प्रक्रिया काे बारीकी से समझा. उन्हाेंने अधिकारियाें के साथ चर्चा करते हुए इस बात पर जाेर दिया कि प्रक्रिया किए गए पानी का प्रभावी ढंग से रीयूज किया जाए, ताकि प्राकृतिक जल स्राेताें पर दबाव कम हाे सके.उन्हाेंने कहा कि शहर की नदियाें काे प्रदूषण मुक्त रखने के लिए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का पूरी क्षमता से चलना अनिवार्य है.10-15 वर्षाें की जरूरताें काे ध्यान में रखकर याेजना बनाई सभापति ने स्पष्ट किया कि नागरिकाें के स्वास्थ्य की रक्षा और उन्हें स्वच्छ वातावरण देना प्रशासन की पहली प्राथमिकता है. उन्हाेंने कहा, शहर का दायरा बढ़ रहा है, इसलिए हमें आगामी 10-15 वर्षाें की जरूरताें काे ध्यान में रखकर ड्रेनेज और एसटीपी सिस्टम काे अधिक सक्षम बनाना हाेगा.