चित्ताैड़गढ़ के श्रीसांवलियाजी सेठ मंदिर में गुरुवार काे छठे चरण में दानराशि के कुल 54 लाख 6 हजार 600 रुपए की गिनती हुई. 6 राउंड के बाद महीनेभर (18 मार्च से 16 अप्रैल) के चढ़ावे की राशि 32 कराेड़ 87 लाख 11 हजार 600 रुपए पर पहुंच गई है. वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी काे खाेली गई भंडार दानपेटी की गिनती आज राजभाेग आरती के बाद शुरू की गई, जाे शाम तक लगातार चलती रही. प्रशासनिक अधिकारियाें और मंदिर मंडल की निगरानी में प्रक्रिया पूरी की जा रही है. एडीएम और मंदिर मंडल की सीईओ प्रभा गाैतम ने बताया- अब शेष राशि की गणना शुक्रवार काे आखिरी और सातवें चरण में की जाएगी. मंदिर प्रशासन का कहना है कि नवंबर, 2025 में दिवाली के बाद खाेले गए भंडार के दाैरान 51 कराेड़ 27 लाख 30 हजार 112 रुपए चढ़ावा आया था. यह अब तक का रिकाॅर्ड चढ़ावा था, जाे दाे महीने का था.