पुलिस ने शुक्रवार काे बताया कि मुंबई में महिला आरक्षण विधेयक से संबंधित भाजपा की रैली के दाैरान यातायात जाम का विराेध करने और महाराष्ट्र के मंत्री गिरीश महाजन पर चिल्लाने वाली एक महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है. जेन सदावर्ते नाम की एक महिला ने घटना के दाैरान कथित ताैर पर अशांति फैलाने के आराेप में उस महिला के खिलाफ स्थानीय पुलिस में एक आवेदन प्रस्तुत किया है. उन्हाेंने गुरुवार शाम करीब 7 बजे आवेदन जमा किया. स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है, एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया. हालांकि, उन्हाेंने यह भी कहा कि उन्हें शिकायत के विशिष्ट विवरण की जानकारी नहीं है. यह घटना मंगलवार काे मुंबई के वर्ली इलाके में भाजपा द्वारा आयाेजित एक रैली के दाैरान हुई, जिसमें लाेकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण काे तेजी से लागू करने के उद्देश्य से लाए गए संविधान संशाेधन विधेयक की हार काे लेकर विपक्षी दलाें की आलाेचना की गई थी.