उत्तर प्रदेश के शामली में ऐसा नजारा देखने काे मिला, जिसने लाेगाें काे हैरान भी किया और ईमानदारी की मिसाल भी पेश की. मेरठ-करनाल हाइवे पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब सड़क पर 500 और 200 रुपये के नाेट बिखरे हुए नजर आए. कुछ ही देर में यह खबर फैल गई और माैके पर लाेगाें की भीड़ जमा हाे गई.यह घटना शहर काेतवाली क्षेत्र के काबड़ाैत पुल के पास की है. बुधवार देर शाम पुलिस हाइवे पर नियमित चेकिंग कर रही थी, इसी दाैरान अमित नाम के एक राहगीर ने पुलिस काे सूचना दी कि पुल के आसपास सड़क पर बड़ी संख्या में नाेट बिखरे हुए हैं.सूचना मिलते ही पुलिस माैके पर पहुंची और लगभग 500 मीटर तक फैले नाेटाें काे काे इकट्ठा करना शुरू किया.जब पुलिस ने जांच शुरू की ताे सामने आया कि करीब500 मीटर के दायरे में 500-500 और 200 रुपये के नाेट बिखरे हैं. पुलिस ने सभी नाेटाें काे इकट्ठा किया. कुछ समय बाद पुलिस ने सभी नाेटाें काे इकट्ठा कर काेतवाली पहुंचाया. वहां जब पूरी रकम की गिनती की गई ताे कुल राशि लगभग 4 लाख रुपये निकली. कई नाेटाें की गड्डियाें पर बैंक की पर्चियां और नाम भी लगे हुए मिले.