पासपोर्ट के लिए 6 मई को ‌‘ओपन हाउस‌’ का आयोजन

    25-Apr-2026
Total Views |
vdsv

पुणे, 24 अप्रैल (आ.प्र.)
क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, द्वारा 6 मई को ओपन हाउस का आयोजन किया गया है. बाणेर स्थित पासपोर्ट भवन में दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक आयोजित ओपन हाउस में नागरिकों के पासपोर्ट संबंधित शिकायतों को सुलझाया जाएगा. ओपन हाउस सेशन के दौरान, पासपोर्ट एप्लिकेंट्स अपने पासपोर्ट एप्लीकेशन और शिकायतों से जुड़े सवालों के लिए वरिष्ठ अधिकारियों से मिल सकते हैं. यह जानकारी क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय द्वारा दी गई है.