प्रीति अग्रवाल ने पुणे रीजन पोस्ट मास्टर जनरल का पदभार संभाला

    25-Apr-2026
Total Views |

grwg


पुणे , 24 अप्रैल (आ.प्र.)

भारतीय डाक सेवा की ऑफिसर प्रीति अग्रवाल की पुणे रीजन की पोस्टमास्टर जनरल पद पर नियुक्ति की गई है. उन्होंने 18 अप्रैल को पुणे रीजन की पोस्टमास्टर जनरल का पदभार संभाल लिया है. प्रीति अग्रवाल 2003 बैच की आईपीओएस ऑफिसर हैं और डाक सेवां में दो दशकों से अयादा का उनका अनुभव बहुत ही शानदार रहा है. उन्होंने छत्रपति शाहूजी महाराज यूनिवर्सिटी, कानपुर से अपनी बीएससी और एमए की डिग्री पूरी की है और नेट- जीआरएफ एग्जाम क्वालिफाई करके अपनी एकेडमिक एक्सीलेंस भी साबित की है. हालांकि, प्रोफेसर का पद चुनने के बजाय, उन्होंने देश सेवा का रास्ता चुना है. यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन द्वारा सेलेक्ट होने के बाद, उन्होंने देश में अलग-अलग जगहों पर महत्वपूर्ण पदों पर सेवां दी हैं. लखनऊ में सीनियर सुपरिंटेंडेंट के तौर पर शुरुआत करते हुए, उन्होंने एपीएमजी (स्टाफ), सर्कल ऑफिस लखनऊ, डीडीएम (पीएलआई), डायरेक्टर पोस्टल सर्विसेज, गाजियाबाद, जॉइंट डायरेक्टर, और इंदौर और वडोदरा रीजन के पोस्टमास्टर जनरल के पद संभाले हैं. प्रीति अग्रवाल ने लाल बहादुर शास्त्री नेशनल एकेडमी ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन, मसूरी; एशिया पैसिफिक पोस्टल कॉलेज, बैंकॉक; और आईआईएम इंदौर से ट्रेनिंग ली है उनके शानदार काम के लिए, उन्हें पोस्टल सर्विस अवॉर्ड, एक्सीलेंस अवॉर्ड, बेस्ट परफॉर्मर अवॉर्ड और पोस्टल सेक्रेटरी और डायरेक्टर जनरल से कई सम्मान मिले हैं. उन्हें उनके सोशल योगदान के लिए सोशल अचीवर अवॉर्ड भी मिला है.