पुणे पीपल्स बैंक को एक साथ पांच प्रतिष्ठित पुरस्कार मिले

तीसरी आयोजित राष्ट्रीय नागरिक सहकारी बैंकिंग शिखर परिषद का कार्यक्रम संपन्न

    25-Apr-2026
Total Views |

vsdvf


 शिवाजीनगर, 24 अप्रैल (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)

पुणे पीपल्स को-ऑपरेटिव बैंक को सहकारी बैंकिंग क्षेत्र में उसके उल्लेखनीय प्रदर्शन के लिए एक साथ पांच प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है. पुणे नागरिक सहकारी बैंक एसोसिएशन लिमिटेड, पुणे (महाराष्ट्र), एक्मे इन्फोमीडिया और N FCUB के संयुक्त तत्वावधान में तीसरी राष्ट्रीय नागरिक सहकारी बैंकिंग शिखर परिषद का आयोजन किया गया था. पुणे में बुधवार (22 अप्रैल) को आयोजित इस कार्यक्रम में ये पुरस्कार प्रदान किए गए.इस समारोह में बैंक को बेस्ट मल्टीस्टेट अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक के पुरस्कार से नवाजा गया. यह सम्मान बैंक के अध्यक्ष श्रीधर गायकवाड, प्रबंध मंडल के अध्यक्ष एडवोकेट सुभाष मोहिते, निदेशक वेिशनाथ जाधव, प्रभारी सीईओ संजय भोंडवे और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने स्वीकार किया. अन्य पुरस्कारों में बैंक के अध्यक्ष श्रीधर गायकवाड़ को बेस्ट चेयरपर्सन ऑफ द ईयर से सम्मानित किया गया. जोखिम और अनुपालन प्रबंधन के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए मोहन थोरात को बेस्ट रिस्क एंड कॉम्प्लायंस इम्प्लीमेंटेशन पुरस्कार मिला. प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए बैंक के आईटी प्रमुख कैलास पवार को बेस्ट CISO ऑफ द ईयर पुरस्कार प्रदान किया गया. निधि प्रबंधन में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बैंक के ट्रेजरी हेड घनश्याम सानस को बेस्ट ट्रेजरी मैनेजमेंट इम्प्लीमेंटेशन पुरस्कार से नवाजा गया. प्रबंध समिति के अध्यक्ष एड. सुभाष मोहिते ने कहा कि, अमृत महोत्सव वर्ष के अवसर पर बैंक विभिन्न उपक्रमों का आयोजन करेगा. समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवाएं पहुंचाने का सचेत प्रयास किया जाएगा. साथ ही, छोटी बैंकों के विलय के लिए भी यह बैंक पूरी तरह सक्षम है.  
 
कुल 3,063 करोड़ के कारोबार का आंकड़ा पार
 आर्थिक वर्ष 2025-26 के अंत तक बैंक ने कुल 3,063 करोड़ रुपये के व्यवसाय का आंकड़ा पार कर लिया है. बैंक का नेट एनपीए 0% है, जबकि सीडी रेशियो 66.41% दर्ज किया गया है. बैंक ने शेड्यूल्ड बैंक का दर्जा प्राप्त करने के सभी मानदंडों को पूरा कर लिया है, जिसके लिए आवश्यक प्रयास किए जा रहे हैं. अध्यक्ष श्रीधर गायकवाड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि, आगामी वित्तीय वर्ष में बैंक 3 नई शाखाएं खोलने की तैयारी में है और राज्य के बाहर भी शाखा विस्तार की योजना बनाई गई है.