पुणे मनपा क्षेत्र में विभिन्न विभागाें द्वारा सड़क खुदाई के बाद किए जाने वाले पुनर्स्थापना कार्याें में हाे रही त्रुटियाें पर अंकुश लगाने के लिए मनपा प्रशासन ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है. अब से सड़क खुदाई के बाद सभी पुनर्स्थापना कार्य केवल सड़क विभाग के माध्यम से ही किए जाएंगे और संबंधित विभागाें काे इसके लिए आवश्यक निधि पहले से बजट लाॅकिंग के माध्यम से उपलब्ध कराना अनिवार्य किया गया है.मनपा आयुक्त नवल किशाेर राम ने इस संबंध में कार्यालयीन आदेश जारी किया है और इसे तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है. शहर में पानी आपूर्ति, मलनिस्सारण, विद्युत आदि अत्यावश्यक सेवाओं के लिए बार-बार सड़काें की खुदाई की जाती है.लेकिन खुदाई के बाद सड़काें की पुनर्स्थापना निम्न स्तर की हाेने से नागरिकाें काे भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. इस पृष्ठभूमि में एकसमान और गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के लिए यह निर्णय लिया गया है, ऐसा प्रशासन की ओर से बताया गया.नए आदेश के अनुसार किसी भी विभाग काे स्वतंत्र रूप से पुनर्स्थापना कार्य करने की अनुमति नहीं हाेगी.
सड़क खुदाई की अनुमति लेने से पहले संबंधित विभागाें काे पुनर्स्थापना खर्च का अनुमान तय कर आवश्यक निधि उपलब्ध हाेने की पुष्टि करनी हाेगी. साथ ही सभी कार्य निर्धारित समय सीमा में और गुणवत्ता के मानकाें के अनुसार पूर्ण करना अनिवार्य किया गया है.
सड़क खुदाई के स्थान पर बैरिकेड्स सहित आवश्यक सुरक्षा उपाय करने की जिम्मेदारी संबंधित विभाग के अभियंताओं काे साैंपी गई है. साथ ही पथ विभाग काे वर्तमान मानक कार्यप्रणाली में सुधार कर उसी के अनुसार कार्य करने के लिए याेग्य ठेकेदाराें की नियुक्ति करने के निर्देश दिए गए हैं.इसके अलावा सभी विभागाें काे समन्वय स्थापित कर कार्य पूर्ण करना, कार्य से पहले और बाद में एक ही एंगल से लिए गए फाेटाे के साथ नियमित एमआईएस रिपाेर्ट प्रस्तुत करना भी अनिवार्य किया गया है.इस निर्णय से सड़काें की गुणवत्ता में सुधार हाेगा, यातायात सुचारू रहेगा और नागरिकाें काे सुरक्षित तथा सुगम सुविधाएं मिलेंगी, ऐसा विश्वास मनपा प्रशासन ने व्यक्त किया है.