सेंसेक्सफिर 1000 अंक गिरा : 6 लाख कराेड़ डूबे

    25-Apr-2026
Total Views |
 

sensex 
 
सेंसेक्स शुक्रवार काे फिर 1000 अंक गिरा. इससे निवेशकाें के 6 लाख कराेड़ डूबे.काराेबारियाें काे बड़ा झटका लगा. यूध्द काे लेकर रवैए से बाजार ढह गया.मार्केट कैफ गिरकर 461 लाख कराेड़ पर आया. आखिर में सेंसेक्स 76,664 अंक पर बंद हुआ.आईटी से्नटर में सबसे ज्यादा बिकवाली रही.सप्ताह का आखिरी दिन भारतीय शेयर बाजार निवेशकाें काे बड़ा दर्द देकर गुजरा, क्याेंकि बाजार में बड़ी गिरावट देखने काे मिली. सेंसेक्स करीब 1000 अंक टूटकर बंद हुआ, निफ्टी में भी भारी बिकवाली रही. निफ्टी बैंक और अन्य इंडेक्स भी रेड जाेन में बंद हुए. बीएसई टाॅप 30 शेयरमें से 5 शेयराें काे छाेड़कर बाकी 25 शेयराें में भारी गिरावट रही. आईटी सेक्टर काफी कमजाेर दिखाई दिया, जाे 5 फीसदी से ज्यादा टूट गया. इंफाेसिस में 7 फीसदी, टीसीएस में 5 फीसदी, विप्राे में 2 फीसदी, एचसीएल में 4 फीसदी और टेक महिंद्रा में 5 फीसदी की गिरावट रही. इंट्रा-डे के दाैरान सेंसेक्स में करीब 12000 अंकाें की गिरावट आई थी, जबकि निफ्टी में 350 अंकाें से ज्यादा की गिरावट रही.हालांकि, सेंसेक्स 1.27 फीसदी या 982 अंक टूटकर 76,681 पर क्लाेज हुआ. निफ्टी 275 अंक या 1.14 फीसदी गिरकर 23,897 पर बंद हुआ.
 
रुपया भी हुआ कमजाेर : डाॅलर की तुलना में भारतीय रुपये में भी गिरावट आई है. भारतीय रुपया शुक्रवार काे 24 पैसा टूटकर 94.25 पर आ गया. इसके अलावा, विदेशी संस्थागत निवेशकाें की बिकवाली भी जारी है. गुरुवार काे एफआईआई ने 3,200 कराेड़ रुपये के शेयर बेच डाले.शेयर बाजार में भारी गिरावट की वजह से करीब 5 लाख कराेड़ डूब गए. एक दिन पहले बीएसई मार्केट कैप 466 लाख कराेड़ रुपये था, जाे गिरकर 461 लाख कराेड़ रुपये पर आ गया.यानी निवेशकाें काे करीब 5 लाख कराेड़ का नुकसान उठाना पड़ा. घरेलू शेयर बाजाराें में शुक्रवार काे आईटी सेक्टर की कंपनियाें में तेज बिकवाली देखी गयी जिससे सकल निवेश धारणा प्रभावित हुई और बीएसई का सेंसेक्स एक हजार अंक टूट गया.सेंसेक्स सुबह 180 अंक नीचे खुला और एक समय 1,260 अंक गिर गया था.