पश्चिम बंगाल के दमदम में जनसभा काे संबाेधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी ने कहा बंगाल में परिवर्तन की जाे लहर दिख रही थी, गुरुवार के पहले चरण के मतदान ने उस पर मुहर लगा दी है. पीएम माेदी ने कहा कि गुरुवार काे भाजपा के पक्ष में जाे समर्थन दिखा है, उसने भाजपा की विजय का शंखनाद कर दिया है. प्रधानमंत्री ने कहा कि बंगाल का गाैरव फिर से लाैटाने के लिए, बंगाल काे फिर से अवसराें की भूमि बनाने के लिए तृणमूल कांग्रेस के भय, भ्रष्टाचार, सिंडिकेट, पलायन, बेराेजगारी और बेकारी और घुसपैठियाें, बेटियाें पर अत्याचार से आजादी बहुत जरूरी है.प्रधानमंत्री ने टीएमसी पर तगड़ा हमला करते हुए कहा बंगाल में टीएमसी ने लाेकतंत्र के मंदिर काे कुचल दिया था. पहले चरण के मतदान में जनता ने लाेकतंत्र के मंदिर का पुनर्निमाण कर दिया है और दूसरे चरण में इस मंदिर पर विजय ध्वज फहराना है. पीएम माेदी ने कहा कि टीएमसी का दीया बुझने से पहले फड़फड़ा रहा है.
4 मई काे नतीजे आने के बाद टीएमसी के गुंडाें काे बंगाल में छुपने की जगह नहीं मिलेगी.यह क्रांति की बेला है और वाेट से ही क्रांति हाेगी प्रधानमंत्री ने कहा, गुलामी की बेड़ियां ताेड़ने के लिए नेताजी सुभाषचंद्र बाेस ने राष्ट्र का आह्वान किया था- तुम मुझे खून दाे, मैं तुम्हे आजादी दूंगा. यह बंगाल में नई क्रांति की बेला है और यह क्रांति वाेट से हाेगी. मैं बंगाल की जनता से अपील करता हूं कि आप हमें वाेट रूपी आशीर्वाद दीजिए, हम मिलकर बंगाल काे अनेक कष्टाें से आजादी दिलाएंगे. टीएमसी नारी विराेधी पार्टी है.प्रधानमंत्री ने साेशल मीडिया पर नाैका विहार की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, हर बंगाली के मन में गंगा की खास जगह है. कह सकते हैं कि गंगा बंगाल की आत्मा में बहती है.इसका पवित्र जल अपने साथ एक पूरी सभ्यता लेकर बहता है. आज सुबह काेलकाता में मैंने कुछ समय हुगली नदी के किनारे बिताया. यह एक अवसर था मां गंगा के प्रति आभार जताने का. साथ ही ये अवसर थाना नाविकाें से मिलने का भी, जाे मेहनती हाेते हैं और सुबह की सैर पर निकले लाेगाें से भी मुलाकात हुई.