भगवान परशुराम की भव्य ध्वज-पदयात्रा निकाली

    25-Apr-2026
Total Views |
 
 
yatra
 
गाैड़ ब्राह्मण संगठन (पुणे) द्वारा अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर भगवान परशुराम की जयंती बड़े उत्साह के साथ मनायी गई. इसअवसर पर भव्य परशुराम ध्वज पदयात्रा भी निकाली गई. पदयात्रा संस्था के हाइवे टाॅवर चिंचवड़ के कार्यालय से शुरू हाेकर भ्नित-श्नित चाैक (भगवान परशुराम फरसा स्थल) निगड़ी में समाप्त हुई.डीजे, ढाेल-ताशे की मधुर धुन पर पदयात्रा निकाली गई. जिसमें भगवान चिरंजीव परशुरामजी का सुसज्जित रथ आकर्षण का केंद्र रहा. भ्नताें ने पदयात्रा का जगह-जगह पर पुष्पवृष्टि कर स्वागत किया. पदयात्रा में बड़ी संख्या में लाेग शामिल हुए थे.