इस सप्ताह आपके भीतर एक अलग प्रकार की ऊर्जा काम करेगी, जाे आपकाे सामान्य से अलग साेचने और कुछ नया करने के लिए प्रेरित करेगी. परिस्थितियां धीरेधीरे आपके पक्ष में आती नजर आएंगी, लेकिन आपकाे धैर्य और समझदारी बनाए रखनी हाेगी. पुराने रुके हुए कार्याें में गति आएगी और कुछ ऐसे अवसर मिल सकते हैं.
कैरियर/बिजनेस : कैरियर और व्यवसाय के क्षेत्र में यह समय सतर्कता के साथ आगे बढ़ने का है. कार्यस्थल पर आपके काम की सराहना हाे सकती है, लेकिन साथ ही जिम्मेदारियां भी बढ़ेंगी. नए अवसर आकर्षक लग सकते हैं, परंतु हर अवसर आपके लिए सही हाे, यह जरूरी नहीं.
रिलेशनशिप : रिश्ताें के मामले में यह सप्ताह भावनात्मक संतुलन की परीक्षा ले सकता है. अपने करीबी लाेगाें के साथ समय बिताने से रिश्ते मजबूत हाेंगे. यदि काेई पुराना मतभेद है, ताे उसे सुलझाने के लिए यह उचित समय है. प्रेम संबंधाें में सच्चाई और विश्वास बनाए रखना जरूरी रहेगा.
हेल्थ : स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन मानसिक थकान या हल्का तनाव महसूस हाे सकता है. नियमित दिनचर्या अपनाना और पर्याप्त आराम लेना आपके लिए जरूरी हाेगा.खानपान में लापरवाही न करें, अन्यथा छाेटी समस्याएं परेशान कर सकती हैं.
लकी डेट : 26, 28, 01
कलर : पीला, लाल, सफेद
लकी दिन : साेमवार, मंगलवार, रविवार
सावधानी : इस सप्ताह किसी भी प्रकार के जल्दबाज़ी में लिए गए निर्णय से बचें. आर्थिक मामलाें में विशेष सतर्कता रखें और अनावश्यक बहस से दूर रहें.
उपाय : मंगलवार के दिन लाल वस्त्र या लाल पुष्प का दान करें. प्रतिदिन सुबह सूर्य काे जल अर्पित करें और भगवान गणेश का ध्यान करें.