केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के पूर्व वर्धमान में एक जनसभा में सत्ताधारी दल टीएमसी और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर करारा हमला बाेला है.अमित शाह ने चुनावी रैली में कहा- पहले चरण के मतदान में ही भाजपा 110 सीटें जीतेगी; ममता बनर्जी सत्ता से बाहर हाे जाएंगी. उन्हाेंने आगे कहा कि टीएमसी ने सीएए लागू करने से इन्कार कर दिया है और बंगाल में भाजपा काे सत्ता में लाने का वादा किया है ताकि मतुआ समुदाय के सभी लाेगाें काे नागरिकता मिल सके.इस दाैरान अमित शाह ने कहा कि पूरे बंगाल में घूमता-घूमता आज मैं जमालपुर में आया हूं्. टीएमसी की जगह यहां कमल फूल की सरकार बनेगी, भाजपा की सरकार बनेगी.
उन्हाेंने आगे कहा, ममता सरकार में 15 साल में सबसे ज्यादा संत्रास अगर किसी पर हुआ है ताे माताओं-बहनाें पर हुआ है.आरजी कर, संदेशखाली, काेलकाता लाॅ काॅलेज, दुर्गा लाॅ काॅलेज...हर जगह पर माताओं-बहनाें के साथ अत्याचार हुआ. और ये दीदी कहती हैं कि माताएं-बहनें सात बजे के बाद घर के बाहर न निकलें, लेकिन मैं बताकर जाता हूं कि 5 तारीख के बाद छाेटी बच्ची भी रात काे एक बजे निकलेगी और काेई गुंडा आंख उठाकर भी नहीं देख पाएगा.गृह मंत्री ने कहा कि मतुआ समुदाय के लाेगाें काे अब डर में जीने की जरूरत नहीं है. यह दीदी सीएए कानून काे लागू नहीं करती है. आप कमल फूल की सरकार बना दाे, 5 तारीख के बाद सभी मतुआ समाज के भाईयाें-बहनाें काे नागरिकता देने का काम भाजपा की सरकार करेगी.दीदी के गुंडे मतदान के दाैरान मतदाताओं काे डरानेधमकाने की काेशिश कर रहे हैं. मैं इन गुंडाें काे स्पष्ट चेतावनी देना चाहता हूं्. 29 अप्रैल काे घर से बाहर मत निकलना.