बिहार में चूहे खा गए रिश्वत के पैसे !

    26-Apr-2026
Total Views |
 

BH 
 
बिहार में चूहे खा गए रिश्वत के पैसे. इस बात की जानकारी मिलने पर सुप्रीम काेर्ट भी हैरान हाे गया. इसके बाद दाेषी महिला अधिकारी काे दी जमानत दे दी. जब्त रुपये मालखाने में रखे थे जिसे चूहाें ने कुतर डाला था. विस्तार से प्राप्त खबराें के अनुसार सुप्रीम काेर्ट ने मामले की सुनवाई के दाैरान उस समय गहरा आश्चर्य व्यक्त किया, जब उसे यह जानकारी मिली कि भ्रष्टाचार के एक मामले में आराेपित के कब्जे से कथित ताैर पर जब्त किए गए नाेटाें काे चूहाें ने कुतर कर नष्ट कर दिया है.जस्टिस जे.बी. पारदीवाला और जस्टिस के.वी. विश्वनाथन की पीठ ने इस घटना काे अत्यंत गंभीर बताते हुए इसे राज्य के लिए ‘राजस्व की भारी हानि’ करार दिया.
 
यह मामला वर्ष 2014 का है, जब बाल विकास परियाेजना अधिकारी (सीडीपीओ) के पद पर तैनात एक महिला पर 10 हजार रुपये रिश्वत लेने का आराेप लगा था. सुनवाई के दाैरान जब हाईकाेर्ट के पिछले वर्ष के फैसले का उल्लेख हुआ, ताे यह तथ्य सामने आया कि जिस ‘मालखाने’ में जब्त की गई नकदी रखी गई थी, वहां की खराब स्थिति के कारण चूहाें ने नाेटाें काे बर्बाद कर दिया. सुप्रीम काेर्ट ने 24 अप्रैल के अपने आदेश में तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि चूहाें द्वारा नाेट नष्ट करने का जाे स्पष्टीकरण दिया गया है, वह कतई विश्वास के याेग्य नहीं है.