संशाेधित बजट की मंजूरी के लिए अब मई का इंतजार!

    26-Apr-2026
Total Views |
 
 

budget 
पिंपरी-चिंचवड़ मनपा का वित्त वर्ष 2026-27 का संशाेधित बजट सत्ताधारी भाजपा और प्रशासनिक अधिकारियाें के बीच समन्वय की कमी के कारण अधर में लटक गया है. नया आर्थिक वर्ष शुरू हुए 24 दिन बीत चुके हैं, लेकिन बजट काे अब तक अंतिम मंजूरी नहीं मिल सकी है. अब यह स्पष्ट हाे गया है कि बजट की प्रक्रिया पूरी हाेने में मई का महीना भी आ जाएगा, जिससे मनपा के विकास कार्याें और आर्थिक गतिविधियाें पर असर पड़ने की संभावना है.तत्कालीन आयुक्त श्रावण हर्डिकर द्वारा प्रस्तुत मूल 5,660 कराेड़ रुपये के बजट में स्थायी समिति ने पहले ही 414 कराेड़ रुपये के संशाेधनाें (उपसूचनाओं)का सुझाव दिया था. इसके बाद, आमसभा में नगरसेवकाें द्वारा दिए गए संशाेधनाें का आंकड़ा बढ़कर 1,100 कराेड़ रुपये तक पहुंच गया है.प्रशासन के सामने अब सबसे बड़ी चुनाैती यह है कि इन भारी-भरकम सुझावाें में से किसे स्वीकार किया जाए और किसे खारिज किया जाए. नियमके अनुसार, आमसभा में इन उपसूचनाओं पर चर्चा के बाद प्रस्ताव पारित हाेना अनिवार्य है, लेकिन यह प्रक्रिया अब तक पूरी नहीं हुई है. प्रभारी मुख्य लेखा एवं वित्त अधिकारी प्रमाेद भाेसले ने बताया कि उपसूचनाओं की गहन जांच के बाद ही संशाेधित बजट पेश किया जाएगा.