यह सप्ताह आपके लिए अनुशासन, धैर्य और जिम्मेदारियाें काे निभाने का संकेत लेकर आया है. आप अपने लक्ष्याें के प्रति गंभीर रहेंगे और धीरे-धीरे स्थिर प्रगति की ओर बढ़ेंगे. कुछ कार्याें में देरी हाे सकती है, लेकिन यह देरी आपकाे बेहतर परिणाम देने के लिए ही हाेगी. इस समय जल्दबाजी के बजाय याेजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ना अधिक लाभकारी रहेगा. आपके भीतर आत्मसंयम और निर्णय लेने की क्षमता मजबूत हाेगी.
कैरियर/बिजनेस : कैरियर और व्यवसाय के क्षेत्र में यह सप्ताह मेहनत और निरंतरता का है. कार्यस्थल पर आपकाे अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिन्हें आप सफलतापूर्वक निभाने का प्रयास करेंगे. वरिष्ठाें का विश्वास जीतने का अवसर मिलेगा. यदि आप किसी बदलाव की साेच रहे हैं, ताे अभी सही समय का इंतजार करना बेहतर रहेगा.
रिलेशनशिप : रिश्ताें के मामले में यह सप्ताह संतुलन बनाए रखने का है. आप अपने परिवार और कार्य के बीच संतुलन बनाने की काेशिश करेंगे. जीवनसाथी के साथ कुछ गंभीर चर्चाएं हाे सकती हैं, जाे भविष्य के लिए महत्वपूर्ण हाेंगी. प्रेम संबंधाें में स्थिरता बनी रहेगी, लेकिन भावनाओं काे व्यक्त करना भी जरूरी है.
हेल्थ : स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहेगा, लेकिन थकान और शारीरिक जकड़न महसूस हाे सकती है. नियमित व्यायाम और सही दिनचर्या अपनाना आवश्यक है. हड्डियाें और जाेड़ाें से जुड़ी समस्याओं के प्रति सतर्क रहें.
लकी डेट : 29, 30, 02
कलर : नीला, बैंगनी, काला
लकी दिन : शनिवार, बुधवार, शुक्रवार
सावधानी : किसी भी कार्य में अत्यधिक कठाेरता या जिद से बचें. दूसराें की भावनाओं काे समझने का प्रयास करें.
उपाय : शनिवार के दिन शनिदेव काे तिल का तेल अर्पित करें और गरीबाें काे काले तिल या वस्त्र दान करें. नियमित रूप से हनुमान जी का स्मरण करें.