विश्वगुरु बनने की दिशा में बढ़ रहा देश : माेहन भागवत

    26-Apr-2026
Total Views |
 
 

CM 
माेहन भागवत ने एक बार फिर भारत के वैश्विक भविष्य काे लेकर बड़ा और आत्मविश्वास से भरा बयान दिया है.राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख ने कहा कि भारत विश्वगुरु बनेगा, हमें इस पर भराेसा रखना चाहिए्. उनके इस बयान के बाद राजनीतिक गलियाराें में नई बहस छिड़ गई है क्या यह सिर्फ वैचारिक घाेषणा है या इसके पीछे काेई ठाेस रणनीतिक संकेत भी छिपा है? भागवत ने अपने संबाेधन में भारत की सांस्कृतिक विरासत, आध्यात्मिक ताकत और सामाजिक संरचना काे विश्व नेतृत्व का आधार बताया.उन्हाेंने कहा कि भारत की पहचान केवल आर्थिक या सैन्य ताकत से नहीं, बल्कि मानवता काे दिशा देने वाली साेच से बनेगी. संघ प्रमुख के मुताबिक, दुनिया आज जिस अस्थिरता, युद्ध और वैचारिक टकराव से जूझ रही है, उसमें भारत के पास समाधान देने की क्षमता है.
 
राजनीतिक विश्लेषकाें के अनुसार, यह बयान ऐसे समय में आया है जब केंद्र में नरेंद्र माेदी सरकार लगातार भारत काे ग्लाेबल मंच पर मजबूत बनाने की काेशिश कर रही है.जी-20 की अध्यक्षता, वैश्विक कूटनीति में सक्रियता और वसुधैव कुटुंबकम् जैसे संदेशाें के जरिए भारत अपनी साॅफ्ट पावर काे बढ़ा रहा है. ऐसे में संघ प्रमुख का यह बयान उस नैरेटिव काे वैचारिक समर्थन देता नजर आ रहा है. हालांकि, विपक्ष इस बयान काे लेकर सवाल भी उठा रहा है. कुछ नेताओं का कहना है कि विश्वगुरु बनने के दावे से पहले देश के भीतर बेराेजगारी, महंगाई और कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दाें काे सुलझाना जरूरी है. उनका तर्क है कि जमीनी हकीकत और वैश्विक दावाें के बीच बड़ा अंतर है.