बाइक चुराने वाले आराेपियाें काे पकड़ा : 9 गाड़ियां बरामद

    26-Apr-2026
Total Views |
 
 

crime 
 
हिंजवड़ी पुलिस ने माैजमस्ती करने के लिए बाइक चुराने वाले दाे शातिर चाेराें काे गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उनके पास से 4 लाख 25 हजार रुपये मूल्य के नाै बाइक, एक लैपटाॅप और एक माेबाइल फाेन बरामद किया है. इस कार्रवाई के परिणामस्वरूप, हिेंजवड़ी, वाकड़ और चिंचवड़ क्षेत्राें में वाहन चाेरी के 10 मामले काे सुलझाने में पुलिस सफल रही. गिरफ्तार आराेपियाें के नाम आदित्य संताेषकुमार पटेल (उम्र-23 वर्ष, निवासी बाेडकेवाड़ी,मान, मूल निवासी छत्तीसगढ़) और ओम किशाेर चिस्तलकर (उम्र-19 वर्ष, निवासी बाेडकेवाड़ी, मान,मूल निवासी वाशिम) हैं. वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक बालाजी पांढरे द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, वाहन चाेरी की बढ़ती घटनाओं के मद्देनजर पुलिस दल गश्त लगा रहा था. 20 अप्रैल काे बाेडकेवाड़ी जंक्शन के पास एक युवक बिना नंबर प्लेट वाली बाइक के साथ संदिग्ध रूप से खड़ा मिला. उसे हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसने बाइक चाेरी की बात कबूली. जांच के दाैरान आराेपियाें ने कबूल किया कि, वे केवल मजे के लिए बाइक चुराते थे. पता चला कि, उन्हाेंने कुल 10 अपराध किए थे, जिनमें से 8 हिंजवड़ी पुलिस थाना क्षेत्र में, 1 वाकड़ में और 1 चिंचवड़ में किए गए थे.