काेपेनहेगन में खेले जा रहे थाॅमस-उबर कप में भारतीय पुरुष टीम ने अपने अभियान की शुरुआत शानदार अंदाज़ में की है. भारत ने कनाडा काे 4-1 से हराकर क्वार्टरफाइनल की दिशा में मजबूत कदम बढ़ाया.वहीं, महिला टीम काे अपने पहले मुकाबले में डेनमार्क के खिलाफ 2-3 से हार का सामना करना पड़ा.पुरुष वर्ग में मुकाबले की शुरुआत भारत के स्टार खिलाड़ी लक्ष्य सेन और कनाडा के व्निटाेर लाई के बीच हुई.यह मैच काफी राेमांचक रहा.पहले गेम में लक्ष्य सेन ने 21-18 से जीत दर्ज की, लेकिन दूसरे गेम में विक्टर लाई ने 21-19 से वापसी की. तीसरे और निर्णायक गेम में लाई ने दबदबा बनाते हुए 21-10 से जीत हासिल की, जिससे कनाडा ने 1-0 की बढ़त ले ली.इसके बाद भारत के अनुभवी युगल खिलाड़ी सात्विक साईराज रंक्कीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए मैच काे बराबरी पर ला दिया. उन्हाेंने जाेनाथन लाई और केविन ली की जाेड़ी काे सीधे गेमाें में 21-10, 21-11 से हराया.
इसके बाद उभरते हुए खिलाड़ी आयुष शेट्टी ने ब्रायन यांग के खिलाफ शानदार खेल दिखाया और 21-13, 21-17 से जीत हासिल कर भारत काे 2-1 की बढ़त दिला दी. पुरुष युगल में हरिगरन और अर्जुन की जाेड़ी ने 21-7, 21-15 से आसान जीत दर्ज कर भारत की जीत पक्की कर दी.अंतिम मुकाबले में अनुभवी खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत ने जाेशुआ गुयेन काे 21-17, 21-12 से हराकर भारत काे 4-1 की मजबूत जीत दिलाई.वहीं महिला वर्ग में भारत की शुरुआत अच्छी रही, जब पीवी सिंधू ने लाइन क्रिस्टाेफरसन के खिलाफ 21-13, 18-21, 21-17 से जीत दर्ज की. लेकिन इसके बाद टीम लय बरकरार नहीं रख सकी. उन्नती हुडा और तन्वी शर्मा अपने-अपने एकल मुकाबले हार गईं. वहीं युगल मुकाबले में श्रूती मिश्रा और प्रिया काेनजेनबागम काे करीबी मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा, जिससे भारत की उम्मीदाें काे झटका लगा.हालांकि अंत में तनिषा क्रास्टाे और सिंधु की जाेड़ी ने जीत दर्ज की, लेकिन तब तक मुकाबला डेनमार्क के पक्ष में जा चुका था.